Business Idea: अगर आप भी कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए शानदार आइडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस को शुरू करने में बहुत कम पैसे खर्च होंगे। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी हर महीने बंपर डिमांड रहती है। इसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट (Poha Manufacturing) के बारे में। पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है। यही वजह है कि पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।
सर्दी हो या गर्मी हर महीने लोग इसे बड़े चाव (स्वाद) के साथ खाते हैं। इस बिजनेस को शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आप पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू (profitable business) कर सकते हैं।
पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस में लागत
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi and Village Industries Commission/KVIC) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सामान की जरूरत
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब 500 वर्ग फुट की जगह की जरूरत पड़ती है। एक पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की जरूरत पड़ेगी। KVIC की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बिजनेस की शुरुआत में थोड़ा कच्चा माल लाएं, फिर इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। इस तरह अनुभव भी अच्छा मिलेगा, साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।
KVIC की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करते हैं और ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन अप्लाई करते हैं तो करीब 90 फीसदी लोन मिल सकता है। KVIC द्वारा हर साल विलेज इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है। आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद आपको रॉ मैटिरियल लेना होगा। इस पर करीब 6 लाख रुपये का खर्च होंगे। इसके अलावा 50,000 रुपये अन्य जगह खर्च होंगे। इस तरह करीब 1000 क्विंटल पोहा का प्रोडक्शन करेंगे। जिस पर कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 8.60 लाख रुपये आएगी। आप 1000 क्विंटल पोहा लगभग 10 लाख रुपये में बेच सकते हैं। यानी आपको करीब 1.40 लाख रुपये की कमाई हो सकती है।