भारत को कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। अब खेती किसानी में पढ़े लिखे लोग भी रूख करने लगे हैं। आज किसान खेती के जरिए लाखों- करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। देश में कई ऐसी फसलें हैं। जिससे किसानों की आमदनी लाखों करोड़ों रुपये में हो सकती है। ऐसे ही आज हम पॉपुलर पेड़ की खेती (Poplar Tree Farming) के बारे में बता रहे हैं। इन पेड़ों की डिमांड देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। पॉपुलर के पेड़ों से मोटी कमाई की जा सकती है।