Business Idea: इस पेड़ की खेती से कमाएं लाखों रुपये, दुनिया भर में है जबरदस्त डिमांड

Business Idea: पॉपुलर के पेड़ों की खेती भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में की जाती है। एशिया, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका में पॉपुलर पेड़ लगाए जाते हैं। इन पेड़ों की लकड़ियों को कई काम में इस्तेमाल किया जाता है। इन पेड़ों की खेती के लिए 5 डिग्री सेल्सियस लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 8:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पॉपुलर के पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने, हल्की प्लाईवुड, माचिस आदि बनाने में किया जाता है

Business Idea: भारत को कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। अब खेती किसानी में पढ़े लिखे लोग भी रूख करने लगे हैं। आज किसान खेती के जरिए लाखों- करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। देश में कई ऐसी फसलें हैं। जिससे किसानों की आमदनी लाखों करोड़ों रुपये में हो सकती है। ऐसे ही आज हम पॉपुलर पेड़ की खेती (Poplar Tree Farming) के बारे में बता रहे हैं। इन पेड़ों की डिमांड देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। पॉपुलर के पेड़ों से मोटी कमाई की जा सकती है।

पॉपुलर के पेड़ों की खेती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई हिस्सों में की जाती है। एशिया, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में पॉपुलर के पेड़ उगाए जाते हैं। इस पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है।

इस तापमान में उगता है पेड़


दरअसल, पॉपुलर की खेती के लिए पांच डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी में इसका विकास सही तरीके से होता है। इस पेड़ के बीच आप गन्ने, हल्दी, आलू, धनिया, टमाटर आदि को भी उगा सकते हैं। इनसे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, जिन जगह खूब बर्फबारी होती है। वहां पर पॉपुलर के पेड़ नहीं उगाए जा सकते हैं। इसकी खेती के लिए खेत की मिट्टी 6 से 8.5 पीएच के बीच में होनी चाहिए। अगर आप पॉपुलर के पेड़ लगाते हैं तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी करीब 12 से 15 फीट होनी चाहिए।

Business Idea: आ गया सुपर डिमांड वाला बिजनेस, पहले दिन से होने लगेगी मोटी कमाई

कमाई

पॉपुलर के पेड़ों से बंपर कमाई की जा सकती है। पॉपुलर पेड़ों की लकड़ियों की कीमत 700-800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही हैं। इस पेड़ का लड्ठ आसानी से 2000 रुपये तक में बिक जाता है। एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं। जमीन से एक पेड़ की ऊंचाई करीब 80 फीट तक होती है। एक्टेयर में पॉपुलर के पेड़ लगाने से आसानी से 7-8 लाख रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले किसान इन दिनों सबसे ज्यादा पॉपुलर के पेड़ की खेती कर रहे हैं। इन किसानों को गन्ने से ज्यादा इसमें आमदनी हो रही है। इन पेड़ों की लागत भी बेहद कम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।