Business Idea: सिर्फ 50000 रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई

Business Idea: सेकेंड हैंड कार का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। इस समय सेकेंड हैंड कारों की डिमांड भी काफी तेजी आई है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसके अंदर कार खरीदने वाला बिजनेस कमीशन देता है और कार बेचने वाला भी देता है। बहुत कम पैसे लगाकर छोटे लेवल पर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
इस बिजनेस में 80-90 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं

Business Idea: अगर आप भी कोई बिजनेस करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इसके जरिए आप बंपर कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सेकेंड हैंड कार के बिजनेस (Used Car Buying And Selling Business) के बारे में। भारत में इन दिनों वाहनों की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हर कोई अपनी कार खरीदना चाहता है। किसी के पास ज्यादा पैसे नहीं होते हैं तो वो पुरानी कार खरीदने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसके अंदर कार खरीदने वाला बिजनेस कमीशन देता है और कार बेचने वाले से भी कमीशन मिलता है।

इसमें बहुत से लोग ऐसी डील के लिए आते हैं। जिनको या तो कार खरीदनी है या फिर बेचनी है। यह छोटे बजट का बिजनेस है। जिसे आप आसानी से घर बैठे शुरू कर सकते हैं।

लागत


अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो 2 लाख रुपये तक की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, अगर आप छोटे लेवल पर इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो 5,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। जितने पैसे आप लगाएंगे उससे ज्यादा कमाई होती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक दुकान की जरूरत पड़ेगी। जिसे आप किराए पर भी ले सकते हैं। अगर आपके पास खुद की जगह है तो यह और बेहतर होगा। जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती जाए आप पुरानी कार खरीदकर अपना स्टॉक बढ़ाते जाएं। आप बड़े शहरों से सस्ते दाम पर पुरानी कारें खरीदकर छोटे शहरों मं अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।

Business Idea: काजू की खेती से बदल जाएगी जिंदगी, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

कमाई

इस बिजनेस में 80 फीसदी से 90 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। कुल मिलाकर इस बिजनेस के जरिए मोटी कमाई करने की पूरी संभावना है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लोकेशन बेहतर होना चाहिए। इससे आप मंथली आराम से 4 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।