Business Idea: अगर आप नौकरी करने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजनेस भी एक बेहतर आइडिया होता है। कुछ लोगों का कहना है कि बिजनेस करने के लिए पैसे कहां से आएंगे, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस में बता रहे हैं। जिसमें किसी बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे लाखों रुपये की कमाई आसानी से कर सकते हैं। जी हां, हम आपको बता रहे हैं अगरबत्ती (Agarbatti) बनाने का बिजनेस। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है। जिसकी जीवन भर डिमांड बनी रहती है। शादी विवाह, पूजा पाठ, धार्मिक आयोजनों में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने अगरबत्ती बनाने के बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें ज्यादा तकनीक की जरूरी नहीं और इसमें किसी खास तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है। साथ ही, इस बिजनेस को कम पैसे में शुरू किया जा सकता है। अगरबत्ती बनाने के लिए बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
अगरबत्ती उत्पादन को बढ़ावा
सरकार ने अगरबत्ती उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्षअय रखा है। इसके लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की ओर से एक रोजगार सृजन कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन (Khadi Agarbatti Aatmanirbhar Mission) नाम के इस कार्यक्रम का मकसद देश के कई हिस्सों में बेरोजगारों और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना है और घरेलू अगरबत्ती उत्पादन में तेजी लाना है।
अगरबत्ती बनाने के लिए सामग्री में गम पाउडर, चारकोल पाउडर, बांस, नर्गिस पाउडर, खुशबूदार तेल, पानी, सेंट, फूलों की पंखुड़ियां, चंदन की लकड़ी, जेलेटिन पेपर, शॉ डस्ट, पैकिंग मेटेरियल की जरूरत होगी। कच्चे माल की सप्लाई के लिए मार्केट के अच्छे सप्लायरों से संपर्क कर सकते हैं।
अगरबत्ती बनाने में कई तरह की मशीनों का इस्तेमाल होता है। इनमें मिक्सचर मशीन, ड्रायर मशीन और मेन प्रोडक्शन मशीनें शामिल हैं। भारत में अगरबत्ती बनाने की मशीन की कीमत 35000 रुपये से 175000 रुपये तक है। इस मशीन से 1 मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती तक बनाई जा सकती हैं। ऑटोमेटिक मशीन की कीमत 90000 से 175000 रुपए तक है। एक आटोमेटिक मशीन एक दिन में 100kg अगरबत्ती बन जाती हैं। अगर आप इसे हाथ से बनाते हैं तो 15,000 रुपये से कम में शुरुआत की जा सकती है।
आपका प्रोडक्ट आपकी डिजाइनर पैकिंग पर बिकता है। पैकिंग के लिए किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी पैकेजिंग को आकर्षक बनाएं। बिक्री के अगरबत्तियों की मार्केटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका बजट इजाजत देता हो तो कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट बनाएं और अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करें।
अगर आप 40 लाख रुपये का सालाना बिजनेस करते हैं तो 10 फीसदी फायदे के साथ आप 4 लाख रुपये कमा सकते हैं। यानी आप हर महीने 35 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं।