Business Idea: नौकरी से ज्यादा मुनाफा देगा यह बिजनेस, हर दिन होगी 5,000 रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी हमेशा डिमांड बनी रहती है और महीने लाखों रुपये की मोटी कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 18, 2021 पर 7:09 PM

Business Idea: आज के समय में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें नौकरी से ज्यादा अपना बिजनेस करने में दिलचस्पी होती है। अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि बिजनेस शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो। आज हम आपको एक ऐसा ही नया बिज़नेस आइडिया (New Business Idea) बताने जा रहे हैं, जिससे आप रोजाना 4000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं। इस बिजनेस में आपको कच्चे माल की भी दिक्कत नहीं होगी। तैयार प्रॉडक्ट किसी सीजन पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि हमेशा हर दिन मार्केट में बिकेगा। इसमें बड़े ब्रांड्स के साथ कंपीटिशन का भी पंगा नहीं है और बड़ी बात कि इसकी मार्केट में मांग भी बहुत है।

यह बिजनेस है केले के चिप्स का। सेहत के लिए अच्छा माने जाने वाले इस प्रॉडक्ट को लोग व्रत में भी खाते हैं। आलू के चिप्स की तरह इसकी भी खूब मांग है। इसका मार्केट साइज भी छोटा है, इसलिए कुछेक बड़ी कंपनियां ही इसका बिजनेस करती हैं। ऐसे में नए लोगों के लिए यह बिजनेस आर्थिक तरक्की की संभावनाओं से भरा हुआ है।


चिप्स बनाने के लिए सामान

केले के चिप्स बनाने के लिए कई प्रकार की मशीनरी प्रयोग में लायी जाती है और कच्चे माल के तौर पर मुख्य रूप से कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और अन्य मसालों का इस्तेमाल होता है। इसके लिए कुछ मशीनों की भी जरूरत होती है।

इन मशीनों की होगी जरूरत

केले के चिप्स बनाने के लिए केलों को धोने का टैंक की जरूरत पड़ेगी। केलों को छिलने की मशीन और पतले टुकड़ों में काटने की मशीन की जरूरत पड़ती है। टुकड़ों को फ्राई करने की मशीन, मसाले मिलाने की मशीन, पाउच प्रिंटिंग मशीन की जरूरत पड़ती है।

कहां से खरीद सकते हैं मशीनें, कहां करें सेट 

ये मशीनें आपको ऑनलाइन मार्केट में भी आसानी से मिल जाती हैं। इंडिया मार्ट, अलीबाबा जैसी ई कॉमर्स वेबसाइट के अलावा आप ऑफलाइन भी इसे खरीद सकते हैं। इनकी कीमत करीब 30,000 से 50,000 रुपये पड़ेगी। इन मशीनों को सेट करने के लिए आप 4000 से 6000 स्क्वायर फीट का कमरा या स्पेस चाहिए होगा।

कितनी आएगी लागत

मान लीजिए आपको 100 किलो chips बनाने हैं। इसके लिए आपको करीब 240 किलो कच्चे केलो की जरूरत होगी। इनकी कीमत आपको 2000 रुपये तक पड़ सकती है। इन्हें तलने के लिए 25 से 30 लीटर तेल की जरूरत पड़ेगी। तेल यदि 80 रुपये प्रति लीटर हो तो इस हिसाब से 2400 रुपये होंगे। अब चिप्स फ्रायर मशीन की बात करें तो यह करीब 10 लीटर डीजल प्रति घंटे कंज्यूम करती है। 20 से 22 लीटर डीजल लगेगा। तलने में 1 लीटर डीजल अगर 80 रुप. के हिसाब से 22 लीटर का होता है जो कि 1760 रुपये खर्च बैठेगा। नमक और मसालों का करीब 500 रुपये और खर्च आएगा।

कितना होगा मुनाफा

एक किलो बनाना चिप्स का पैकेट सब कुछ मिलाकर भी 70 रुपये का ही पड़ेगा। अगर हम 1 किलो पर 10 रुपए का प्रॉफिट भी कमाएंगे तो दिन में 50 किलो चिप्स में कम से एक दिन 5,000 रुपये की आसानी से कमाई हो जाएगी। वहीं अगर 100 किलो चिप्स की बिक्री हो जाती है तो दिन भर में 10,000 रुपये की कमाई हो जाएगी। यानी हर महीने 1.50 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक आसानी से कमाई की जा सकती है। इसे आप किराना स्टोर्स को हॉलसेल कर सकते हैं, या फिर रिटेल में बेच सकते हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।