Get App

Business Idea: केले की खेती में है बंपर मुनाफा, किसान हो रहे हैं मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। इससे लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 9:42 AM
Business Idea: केले की खेती में है बंपर मुनाफा, किसान हो रहे हैं मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू
केले की खेती में मिनिमम इनपुट और मैक्सिमम आउटपुट होता है।

Business Idea: अगर आप खेती से जुड़कर बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है। हम बात कर रहे हैं केला की खेती के बारे में। एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। केला की खेती नकदी फसल है। इसमें किसानों को तुरंत पैसे मिलते हैं। आज कल किसान केले के खेती के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं।

कहा जाता है कि केले की खेती में मिनिमम इनपुट और मैक्सिमम आउटपुट होता है। शायद यही वजह है कि इन दिनों बहुत से किसान केले की खेती कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि किसान अब गेहूं, मक्का की की पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर ज्यादा रूख कर रहे हैं।

कितनी आएगी लागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बीघे केले की खेती करने में करीब 50,000 रुपये लागत आती है। इसमें दो लाख रुपये तक की आसानी से बचत हो जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है बाकी फसलों के मुकाबले केले में जोखिम कम है। केले की फसल उगाने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करने से लागत कम हो जाती है। किसानों को गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। केले की कटाई के बाद जो कचरा बचता है उसे खेत के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इसे खेत में ही पड़ा रहना चाहिए, जो कि खाद का काम करता है। इससे केले की पैदावार में इजाफा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें