Get App

Business Idea: केले की खेती से होगी बंपर कमाई, गेहूं-धान उगाना भूल जाएंगे

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो केले की खेती शुरू कर सकते हैं। एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। इससे लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है। कम खर्च में केला की बागवानी करके अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। लिहाजा ज्यादातर किसान केले की खेती में रुचि लेने लगे हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 6:04 AM
Business Idea: केले की खेती से होगी बंपर कमाई, गेहूं-धान उगाना भूल जाएंगे
Business Idea: केले की खेती में मिनिमम इनपुट और मैक्सिमम आउटपुट होता है।

Business Idea: अगर आप खेती से जुड़कर बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है। हम बात कर रहे हैं केले की खेती (Banana Farming) के बारे में। एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। केला की खेती नकदी फसल है। इसमें किसानों को तुरंत पैसे मिलते हैं। आज कल किसान केले के खेती के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं।

कहा जाता है कि केले की खेती में मिनिमम इनपुट और मैक्सिमम आउटपुट होता है। शायद यही वजह है कि इन दिनों बहुत से किसान केले की खेती कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि किसान अब गेहूं, मक्का की की पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर ज्यादा रूख कर रहे हैं।

केले की खेती में कितनी आएगी लागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बीघे केले की खेती करने में करीब 50,000 रुपये लागत आती है। इसमें दो लाख रुपये तक की आसानी से बचत हो जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है बाकी फसलों के मुकाबले केले में जोखिम कम है। केले की फसल उगाने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करने से लागत कम हो जाती है। किसानों को गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। केले की कटाई के बाद जो कचरा बचता है उसे खेत के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इसे खेत में ही पड़ा रहना चाहिए, जो कि खाद का काम करता है। इससे केले की पैदावार में इजाफा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें