Get App

Business Idea: नए साल में सरकारी मदद से शुरू करें यह बिजनेस, जिंदगी भर होगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea: मधुमक्खी पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें कम लागत में मोटा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस को सेटअप करने के लिए केंद्र सरकार मदद भी कर रही है। बिजनेस शुरू करने के लिए करीब 85 फीसदी सब्सिडी मिलती है। इसे गांव या शहर में कहीं भी शुरू कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 8:21 AM
Business Idea: नए साल में सरकारी मदद से शुरू करें यह बिजनेस, जिंदगी भर होगी अंधाधुंध कमाई
मधुमक्खी पालन के बिजनेस से जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं

Business Idea: आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसकी देश-विदेश में भारी डिमांड है। अगर आप इस बिजनेस में हाथ अजमाते हैं तो पक्का आपकी हर महीने मोटी कमाई होगी। यहां तक कि आप नौकरी से भी अधिक कमाई कर सकते हैं। वैसे भी सरकार का सबसे बड़ा मकसद आत्म निर्भर बनाना है। ऐसे में सरकार स्वदेशी सामानों को तरजीह दे रही है। आज हम आपको बता रहे हैं मधुमक्खी पालन के बिजनेस (Beekeeping business) के बारे में। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसे गांव या शहर में कहीं भी शुरू किया जा सकता है।

वैसे भी सरकार MSMEs सेक्टर पर खास तौर से ध्यान दे रही है। दवाइयों से लेकर खाने के प्रोडेक्ट तक में कई जगह शहद यानी हनी का इस्तेमाल होता है। मधुमक्खी पालन कृषि और बागवानी उत्पादन बढ़ाने की भी क्षमता रखता है। इस बिजनेस को मधुमक्खी पालन या मौन पालन कहते हैं।

शहद के अलावा बनते हैं कई प्रोडक्ट

कई राज्यों के किसान परंपरागत खेती छोड़कर मधुमक्खी पालन में उतर गए हैं। इससे उनकी कमाई में इजाफा हो रह है। मधुमक्खी पालने और शहद प्रसंस्करण इकाई (हनी प्रोसेसिंग यूनिट) लगाकर प्रोसेसिंग प्लांट की मदद से मधुमक्खी पालन के जरिए बंपर कमाई की जा सकती है। मधुमक्खी पालन से सिर्फ शहद या मोम ही नहीं मिलता बल्कि इससे और भी कई चीजें मिलती हैं। इनसे बीजवैक्स, रॉयल जेली, प्रोपोलिस या मधुमक्खी गोंद, मधुमक्खी पराग जैसे प्रोडेक्ट मिलते हैं। इन सभी प्रोडेक्ट की मार्केट में काफी डिमांड हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें