Get App

Business Idea: कम समय में करना है लाखों की कमाई तो शुरू करें बिंदी का बिजनेस, 10000 रुपये से कर सकते हैं स्टार्ट

Business Idea: बिंदी के बिजनेस में 50 फीसदी से अधिक की बचत होती है। इसमें हर महीने आसानी से 50,000 रुपये तक की कमाई हो जाएगी

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 26, 2022 पर 8:21 AM
Business Idea: कम समय में करना है लाखों की कमाई तो शुरू करें बिंदी का बिजनेस, 10000 रुपये से कर सकते हैं स्टार्ट
बिंदी का मार्केट बहुत बड़ा हो गया है। आजकल मार्केट में डिजाइनर बिंदी बहुत ज्यादा मात्रा में आने लगी हैं।

Business Idea: अगर कम पैसे लगाकर मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो कई ऐसे बिजनेस हैं, जिसमें बंपर कमाई की जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे घर के एक कमरे में शुरू कर सकते हैं। ये है बिंदी मेकिंग बिजनेस (Bindi Making Business) । इस बिजनेस को एक छोटी सी मशीन के जरिए शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कोई ऑफिस या फैक्ट्री लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

बिंदी हर सुहागन औरत की पहली पहचान होती है। औरतें और लड़कियां अपने श्रृंगार के लिए बिंदी जरूर इस्तेमाल करती हैं। यह 16 श्रृंगारों में से एक है। कुछ समय पहले सिर्फ गोल आकार की बिंदी की डिमांड थी। लेकिन अब कई आकार और डिजाइन में बिंदियां मिलने लगी हैं।

बिंदी का मार्केट इन दिनों का काफी बड़ा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, एक महिला एक साल में 12 से 14 पैकेट बिंदी यूज करती है। 10,000 रुपये लगाकर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। मखमल कपड़ा, चिपकने वाला गोंद, क्रिस्टल, मोती आदि की जरूरत पड़ेगी। ये सभी चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।

कैसे बनाएं बिंदी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें