Business Idea: कम समय में करना है लाखों की कमाई, फौरन शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हो जाएंगे मालामाल

Business Idea: बिंदी के बिजनेस में 50 फीसदी से अधिक की बचत होती है। इसमें हर महीने आसानी से 50,000 रुपये तक की कमाई हो जाएगी। इसका मार्केट काफी बड़ा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, एक महिला एक साल में 12 से 14 पैकेट बिंदी यूज करती है। 10,000 रुपये लगाकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
बिंदी के बिजनेस में हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं

Business Idea: अगर कम पैसे लगाकर मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो कई ऐसे बिजनेस हैं, जिसमें बंपर कमाई की जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे घर के एक कमरे में शुरू कर सकते हैं। ये है बिंदी मेकिंग बिजनेस (Bindi Making Business) । इस बिजनेस को एक छोटी सी मशीन के जरिए शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कोई ऑफिस या फैक्ट्री लगाने की कोई जरूरत नहीं है। बिंदी हर सुहागन औरत की पहली पहचान होती है। औरतें और लड़कियां अपने श्रृंगार के लिए बिंदी जरूर इस्तेमाल करती हैं।

यह 16 श्रृंगारों में से एक है। कुछ समय पहले सिर्फ गोल आकार की बिंदी की डिमांड थी। लेकिन अब कई आकार और डिजाइन में बिंदियां मिलने लगी हैं।

बिंदी का मार्केट है बड़ा


बिंदी का मार्केट इन दिनों का काफी बड़ा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, एक महिला एक साल में 12 से 14 पैकेट बिंदी यूज करती है। 10,000 रुपये लगाकर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। मखमल कपड़ा, चिपकने वाला गोंद, क्रिस्टल, मोती आदि की जरूरत पड़ेगी। ये सभी चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।

कैसे बनाएं बिंदी?

शुरुआत में बिंदी प्रिंटिंग मशीन, बिंदी कटर मशीन और गमिंग मशीन की जरूरत होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटर और हैंड टूल की आवश्यकता होती है। हालांकि शुरुआत मैनुअल मशीन की मदद से कर सकते हैं, कारोबार बढ़ने के साथ Automaton Machines ले सकते हैं।

Business Idea: सरकारी मदद से शुरू करें हरी खाद बनाने का बिजनेस, जल्द हो जाएंगे मालामाल

कितनी होगी कमाई

जहां तक कमाई की बात है तो इस बिजनेस में 50 फीसदी से अधिक की बचत होती है। अगर आप अपने प्रोडक्ट को सही से बेच लेते हैं तो फिर आसानी से हर महीने कम से कम 50 हजार रुपये कमा सकते हैं। इस बिजनेस का मार्केटिंग हिस्सा सबसे अहम है। इसे आप शहर के कॉस्मेटिक की दुकानों में सप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।