Get App

Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में घर बैठे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: मेघालय के रहने वाले नानाडो बी मानक ने काली मिर्च की खेती शुरू की आज लाखों रुपये कमा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2022 पर 8:25 AM
Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में घर बैठे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई
काली मिर्च से करें बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए बंपर कमाई करने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा आइडिया लेकर आए हैं, जो परंपरागत खेती से हटकर है और लाखों रुपये की कमाई है। काली मिर्च की खेती की खेती आज किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। मेघालय के रहने वाले नानाडो मारक ने 5 एकड़ भूमि पर काली मिर्च की खेती करते हैं। उनकी सफलता को देखकर केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। मारक ने सबसे पहले कारी मुंडा नामक काली मिर्च की किस्म उगाई थी।

वो अपनी खेती में हमेशा जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने शुरुआती दौर में 10,000 रुपये में काली मिर्च के करीब 10,000 पौधे लगाए। साल बीतने के साथ ही इनकी संख्या बढ़ाते गए। इनके द्वारा उगाई गई काली मिर्च की दुनिया भर में बड़ी डिमांड है। इनका घर पश्चिम गारो हिल्स की पहाड़ियों में पड़ता है।

लोग जैसे ही इनके इलाके में प्रवेश करते हैं, उन्हें काली मिर्च जैसे मसालों की खुशबू मिलने लगती है। गारो हिल्स पूरा पहाड़ी और जंगली इलाका है। मारक ने पेड़ों की कटाई किए बिना और पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचाए बिना काली मिर्च की खेती का दायरा बढ़ाया। उन्हें इस काम में राज्य कृषि और बागवानी विभाग का पूरा सहयोग मिला। मारक ने अपनी खेती के साथ अपने जिले के किसानों की खेती बढ़ाने में बढ़चढ़ कर मदद की है। नानादर बी. मारक ने मेघालय में काली मिर्च की खेती में बड़ी मिसाल कायम की है।

केंद्र सरकार ने किया सम्मानित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें