Get App

Business Idea: यह बिजनेस आपको जल्द ही बना देगा करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: काली हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके चलते इसकी कीमत बहुत अधिक होती है। इसकी खेती जून के आखिरी और जुलाई के शुरुआती हफ्तों में की जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2022 पर 8:21 AM
Business Idea: यह बिजनेस आपको जल्द ही बना देगा करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू
काली हल्दी की खेती से किसान मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

Business Idea: खेती के जरिए अगर आप बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे। जिससे आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। यह ऐसा बिजनेस है कि एक झटके में मालामाल होने की पूरी संभावना है। हम बात कर रहे हैं काली हल्दी (Black Turmeric Farming) के बारे में। यह सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल है। काली हल्दी के बहुत सारे औषधीय गुण (Medicinal Benefits of Black Turmeric) होने के चलते इसकी कीमत (Price of Black Turmeric) बहुत अधिक होती है।

काली हल्दी की खेती से किसान मोटा मुनाफा (profit in Black Turmeric Farming) कमा सकते हैं। काली हल्दी के पौधे की पत्तियों में बीच में एक काली धारी होती है। इसका कंद अंदर से कालापन लिए हुए या बैंगनी रंग का होता है। आइए जानते हैं कैसे की जाती है काली हल्दी की खेती और कितना होता है मुनाफा?

कब और कैसे करें खेती?

काली हल्दी की खेती जून के महीने में की जाती है। इसकी खेती भुरभुरी दोमट मिट्टी में अच्छी होती है। काली हल्दी की खेती करते समय ध्यान रखना चाहिए कि खेत में बारिश का पानी ना रुके। एक हेक्टेयर में काली हल्दी के करीब 2 क्विंटल बीज लग जाते हैं। इसकी फसल को ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं रहती है। इतना ही नहीं इसमें किसी भी प्रकार के कीटनाशक की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी वजह ये है कि इसमें कीट नहीं लगते हैं। हालांकि अच्छी पैदावार के लिए खेती से पहले ही अच्छी मात्रा में गोबर की खाद डालने से हल्दी की पैदावार बेहतर रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें