Business Idea: अगर आप नौकरी कर रहे हैं। इसके साथ कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो आज कल बहुत से ऐसे बिजनेस हैं। जहां हाथ आजमा सकते हैं। हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे बहुत कम पैसे में शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं। हम नारियल तेल के बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं। नारियल से तेल निकालने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसकी दिनों दिन डिमांड बढ़ती जा रही है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर, दवा और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक बनाने में किया जाता है।
नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन के लिए काफी अच्छा माना गया है। कुल मिलाकर नारियल तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नारियल तेल आमतौर पर सभी घरों में पाया जाता है।
नारियल तेल का बिजनेस शुरू करने के लिए कच्चे माल की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही वुड प्रेस मशीन, एचपी मोटर, फिल्टर मशीन, स्टोरेज टैंक जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है। तेल बनाने के लिए इन सभी चीजों की जरूरत होती है। नारियल का तेल बनाने के लिए नारियल को वुड प्रेस मशीन में डाल कर काफी देर तक बारीक पीसते हैं। फिर उसे कुचल कर उसमें से तेल निकाल लिया जाता है। इसके बाद मिक्सर को ठंडे प्रेस में रख दिया जाता है। फिर उसे ठंडा करने के लिए खुला छोड़ दिया जाता है। ठंडा होने के बाद इसे फिल्टर मशीन में डालकर साफ किया जाता है। इसके बाद इसे बोतलों में भरकर बाजारों में लाया जाता है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मशीन खरीदने और जगह खरीदने में खर्च करना पड़ता है। इस बिजनेस में आपको 15 से 20 लाख तक का खर्च आता है। इसके लिए आप लोन भी ले सकते हैं।
इसे आप गांव या शहर दोनों जगह शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस साल भर चलने वाला बिजनेस है। इसमें कमाई भी काफी ज्यादा होती है। इसमें सिर्फ एक बार निवेश करना होता है। वहीं सभी खर्च निकालकर सालाना 3 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हैं। इसके बाद जैसे बिजनेस बढ़ता जाएगा। कमाई बढ़ती जाएगी।