Business Idea: आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनस के बारे में बताएंगे, जिसमें कभी मंदी नहीं आती। मंदी में भी इस बिजनस में डिमांड पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है। ये है डेयरी फार्मिंग का बिजनस (how to do Dairy Farming Business), जिससे आप दूध का उत्पादन कर के तगड़ी कमाई (profit in Dairy Farming Business) कर सकते हैं। इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी (subsidy in Dairy Farming Business) भी मिलती है। अगर आप कोई भी बिजनस शुरू करने से पहले ये चेक करना जरूरी समझते हैं कि उसका बाजार कितना बड़ा है और उसमें कितने मौके हैं। अगर इस तरह के रिसर्च पहले कर लें तो नुकसान होने का जोखिम कम रहता है।
कैसे शुरू करें डेयरी फार्मिंग का बिजनेस
डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आपको शुरुआती दौर में कम गायों या भैंसों का चयन करना होगा। मांग के आधार पर बाद में जानवरों की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बेहतर नस्ल जैसे कि गिर नस्ल की गाय खरीदें और उसकी अच्छी देखरेख और खानपान का ध्यान रखें। इसका फायदा यह होगा कि अधिक मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होने लगेगा। इससे आमदनी बढ़ेगी। कुछ दिनों बाद आप पशुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं।
डेयरी बिजनस के लिए सरकार की तरफ से 25 से 50 फीसदी तक की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। हर राज्य में कोई न कोई दुग्ध सहकारी समिति है, जो किसानों की दूध उत्पादन से आय बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप भी डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो अपने राज्य की दुग्ध सहकारी समिति में संपर्क करें और पता करें कि किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
अगर आपको 10 गायों से 100 लीटर मिलता है तो आपका मुनाफा इस बात पर निर्भर करेगा कि आप दूध कैसे बेचते हैं। अगर दूध सरकारी डेयरी पर बेचेंगे तो आपको प्रति लीटर करीब 40 रुपये मिलेंगे, जबकि अगर आप यही दूध निजी तौर पर तमाम दुकानों या आस-पास के शहरों की बड़ी-बड़ी सोसाएटी में सीधे बेचते हैं तो आपको प्रति लीटर 60 रुपये तक मिलेंगे। अगर हम दोनों का औसत निकाल लें तो आप प्रति लीटर दूध 50 रुपये में बेच सकते हैं। इस तरह 100 लीटर दूध का मतलब हो गया कि आपकी रोजाना की आय 5000 रुपये होगी। यानी महीने में 1.5 लाख रुपये की आसानी से कमाई हो जाएगी।