Business Idea: सरकारी मदद से सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगा लाखों का मुनाफा

Business Idea: अगर आप छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप सरकारी मदद से डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
डेयरी फार्मिंग के बिजनेस से घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनस के बारे में बताएंगे, जिसमें कभी मंदी नहीं आती। मंदी में भी इस बिजनस में डिमांड पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है। ये है डेयरी फार्मिंग का बिजनस (how to do Dairy Farming Business), जिससे आप दूध का उत्पादन कर के तगड़ी कमाई (profit in Dairy Farming Business) कर सकते हैं। इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी (subsidy in Dairy Farming Business) भी मिलती है।

कैसे  शुरू करें डेयरी फार्मिंग का बिजनेस

डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आपको शुरुआती दौर में कम गायों या भैंसों का चयन करना होगा। मांग के आधार पर बाद में जानवरों की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बेहतर नस्ल जैसे कि गिर नस्ल की गाय खरीदें और उसकी अच्छी देखरेख और खानपान का ध्यान रखें। इसका फायदा यह होगा कि अधिक मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होने लगेगा। इससे आमदनी बढ़ेगी। कुछ दिनों बाद आप पशुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं।


कितनी मिलेगी सब्सिडी

डेयरी बिजनस के लिए सरकार की तरफ से 25 से 50 फीसदी तक की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। हर राज्य में कोई न कोई दुग्ध सहकारी समिति है, जो किसानों की दूध उत्पादन से आय बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप भी डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो अपने राज्य की दुग्ध सहकारी समिति में संपर्क करें और पता करें कि किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Business Idea: इस पेड़ की खेती से घर बैठे बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

कितनी होगी कमाई

अगर आपको 10 गायों से 100 लीटर मिलता है तो आपका मुनाफा इस बात पर निर्भर करेगा कि आप दूध कैसे बेचते हैं। अगर दूध सरकारी डेयरी पर बेचेंगे तो आपको प्रति लीटर करीब 40 रुपये मिलेंगे, जबकि अगर आप यही दूध निजी तौर पर तमाम दुकानों या आस-पास के शहरों की बड़ी-बड़ी सोसाएटी में सीधे बेचते हैं तो आपको प्रति लीटर 60 रुपये तक मिलेंगे। अगर हम दोनों का औसत निकाल लें तो आप प्रति लीटर दूध 50 रुपये में बेच सकते हैं। इस तरह 100 लीटर दूध का मतलब हो गया कि आपकी रोजाना की आय 5000 रुपये होगी। यानी महीने में 1.5 लाख रुपये की आसानी से कमाई हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।