Get App

Business Idea: शुरू करें कागज से कप, प्लेट, गिलास बनाने का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: डिस्पोजल पेपर गिलास और कप में जूस से लेकर चाय तक बेची जाती है। इसे घर पर पार्टी फंक्शन में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बिजनेस को छोटे पैमाने पर शुरू करके स्थानीय बाजार में बेचकर मोटी कमाई की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2022 पर 10:24 AM
Business Idea: शुरू करें कागज से कप, प्लेट, गिलास बनाने का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
पेपर कप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए केंद्र सरकार मुद्रा योजना के तहत लोन भी मुहैया करा रही है

Business Idea: अगर आप घर बैठे कोई बिजनेस करने की तलाश में हैं तो आज आपके लिए एक बेहतर आइडिया लेकर आए हैं। यह एक ऐसा बिजनेस हैं, जिसे कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है और बंपर कमाई हो सकती है। यह ऐसे प्रोडक्ट हैं, जिनकी बाजार में हमेशा डिमांड बनी रहती है। आज हम आपको डिस्पोजल पेपर कप बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। वैसे भी इन दिनों डिस्पोजल पेपर कप की डिमांड काफी बढ़ गई है। लोग कागज के बने कप का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। कागज के ग्लास भी बनने लगे हैं। जूस तक इन गिलासों में दिया जाने लगा है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मदद भी की जा रही है। दरअसल, देश में बढ़ते प्रदूषण को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह के उपाय कर रही है। सरकार प्लास्टिक पर बैन लगाने की तैयारी में है। इन सबके बीच पेपर की डिमांड में उछाल आया है। खास तरीके के कागज (पेपर) से ग्‍लास और कप बनाने का बिजनेस पेपर कप मेकिंग बिजनेस कहलाता है।

इसके तहत अलग- अलग साइज के ग्‍लास तैयार किए जाते हैं। पेपर से बनने के कारण ये आसानी से डिस्‍पोज भी हो जाते हैं। जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के मुद्रा लोन की तरफ से मदद भी मिलती है। मुद्रा लोन के तहत सरकार ब्‍याज पर सब्सिडी देती। इस योजना के तहत कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट का 25 फीसदी आपको खुद के पास से निवेश करना होगा। मुद्रा योजना के तहत 75 फीसदी लोन सरकार देगी। इस बिजनेस को करने के लिए 500 वर्गफीट एरिया की जरूरत पड़ेगी। मशीनरी, इक्विपमेंट फिस इक्विपमेंट और फर्नीचर, डाई, इलेक्ट्रिफिकेशन, इंस्टालेशन और प्री आपरेटिव के लिए 10.70 लाख रुपये तक लग सकते हैं।

ऐसे करें शुरू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें