Get App

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में सिर्फ 25,000 रुपये लगाएं, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: मछली पालन बिजनेस के लिए केंद्र सरकार से कुल लागत का 75 फीसदी लोन मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 8:27 AM
Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में सिर्फ 25,000 रुपये लगाएं, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: अगर आप भी अपनी नौकरी को छोड़कर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन स्मॉल बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे। बस साल में 25000 रुपये का निवेश करके भी आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस मछली पालन (Fish Farming) का है।

सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से इस बिजनेस पर भी काफी फोकस कर रही है, जिसमें सरकार की तरफ आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है। मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे कृषि का दर्जा दिया है। राज्य सरकार मछली पालन करने वाले किसानों को इंटरेस्ट फ्री लोन देने की सुविधा भी मुहैया करा रही है।

मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए मछली पालन (Fish Farming) को भी शामिल कर दिया है। किसान खेती के साथ मछली पालन का काम शुरू करके अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। मछली पालन का काम अपने खुद के तालाब (Fish Pond) या किराए पर तालाब लेकर किया जा सकता है। सरकार दोनों ही योजना में किसानों को लोन मुहैया कराती है।

जानिए कैसे करें बेहतर कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें