Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में अगर आप नौकरी पेशा के साथ कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा आडिया दे रहे हैं। जिसमें आप घर बैठे लाखों रुपये की आसानी से कमाई कर सकते हैं। हम जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पशुपालन का भी अहम योगदान है। देश के छोटे और सीमांत किसान अतिरिक्त आमदनी के लिए पशुपालन का सहारा लेते हैं। इसमें बकरी पालन का काम सदियों से चलता आ रहा है।
सरकार से मिलती है सब्सिडी
बकरी पालन के साथ सबसे अच्छी बात है कि इसे कम स्थान और कम खर्च में किया जा सकता है। बकरी पालन एक कमर्शियल बिजनेस माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है। बकरी फार्म (Goat Farm) गांवों की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। बकरी पालन से दूध, खाद जैसे तमाम लाभ मिलते हैं। बकरी पालन के बिजनेस के लिए केंद्र सरकार से 35 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। वहीं कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी मुहैया कराती है। हरियाणा सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। अगर आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो बैंक से लोन भी ले सकते हैं।
एक बकरी को मोटे तौर पर एक वर्ग मीटर एरिया की जरूरत होती है। अगर बकरियों के लिए आहार की बात करें तो किसी भी दूसरे पशु के मुकाबले कम खर्च करना पड़ता है। आम तौर पर एक बकरी को दो किलो चारा और आधा किलो दाना देना ठीक रहता है। बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई है। बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांड है। वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है।