Get App

Business Idea: गर्मी का मौसम शुरू, सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आप घर बैठे आइसक्रीम का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे गर्मी में शुरू करते ही फौरन कमाई होना शुरू हो जाएगी। अब आजकल लोग सर्दी में आइसक्रीम खाने लगे हैं। वैसे भी इन दिनों बच्चों से लेकर बूढ़े सभी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 7:45 PM
Business Idea: गर्मी का मौसम शुरू, सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई
आइसक्रीम की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस बिजनेस बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में इस सीजन के मुताबिक, अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है। यह एक ऐसा बिजनेस है जो सदाबहार है। जी हां हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। देश में Ice Cream लवर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं। आइसक्रीम बिजनेस की हर महीने इसकी जरूरत पड़ती रहती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं।

आइस क्रीम पार्लर शुरू करने के लिए ज्यदा निवेश की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए एक फ्रीजर खरीदना होता है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग आइसक्रीम का बिजनेस करते हैं। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की मांग ज्यादा रहती है।

कैसे करें शुरुआत?

इसकी शुरुआत करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर होना चाहिए। आप घर पर या कहीं कोई दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की कोई भी जगह आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बिजनेस तेजी से चल पड़ा, तो इसमें आगे और भी तरक्की की संभावना होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें