Business Idea: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में इस सीजन के मुताबिक, अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है। यह एक ऐसा बिजनेस है जो सदाबहार है। जी हां हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। देश में Ice Cream लवर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं। आइसक्रीम बिजनेस की हर महीने इसकी जरूरत पड़ती रहती है। इस बिजनेस को शुरू करके आप कम समय में मोटा मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
आइस क्रीम पार्लर शुरू करने के लिए ज्यदा निवेश की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए एक फ्रीजर खरीदना होता है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग आइसक्रीम का बिजनेस करते हैं। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की मांग ज्यादा रहती है।
इसकी शुरुआत करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर होना चाहिए। मार्केट में आइसक्रीम बनाने वाली बहुत सी कंपनियां पहले से मौजूद हैं लेकिन आप अच्छी क्वालिटी की आइसक्रीम बनाकर अपने बिजनेस को सक्सेस कर सकते हैं। आप घर पर या कहीं कोई दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंटीरियर, फर्नीचर और एक डीप फ्रीजर भी लगाना होगा। इसके साथ ही, शहर के आइसक्रीम डिस्ट्रिब्यूटर्स से संपर्क करके अलग-अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं। इस पर आपको 1-2 लाख रुपये तक की खर्च आएगा। 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की कोई भी जगह आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं।
FSSAI से लाइसेंस लेना है जरूरी
ट्रेड बॉडी FICCI ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2022 तक देश में आइसक्रीम का कारोबार एक अरब डॉलर के पार चला जाएगा। FSSAI से आपको लाइसेंस लेना जरूरी है। यह एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको यहां तैयार किया जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।
आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जिसको बच्चो से लेकर बूढ़े सभी पसंद करते हैं। गर्मी के सीजन में अगर कोई व्यक्ति कम पैसों में जल्द से जल्द बिजनेस शुरू करना चाहता है तो आइसक्रीम पार्लर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसा नहीं है कि यह बिजनेस केवल गर्मियों में ही चलेगा। अब सर्दियों में भी आइसक्रीम खाने का शौक बढ़ रहा है। लिहाजा इस बिजनेस में अच्छी कमाई का मौका है।