Get App

Business Idea: 50,000 रुपये में लगाएं यह फैक्ट्री, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: अगर आप कम पैसे लगाकर छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो LED Bulb का बिजनेस मोटी कमाई करने का मौका देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 8:15 AM
Business Idea: 50,000 रुपये में लगाएं यह फैक्ट्री, हर महीने होगी मोटी कमाई
आज ही शुरू करें LED बल्ब का बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: देश में कई ऐसे बिजनेस हैं जिसमें बहुत कम रुपये निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। केंद्र में मोदी सरकार भी बिजनेस को बढ़ावा दे रही है। साथ ही सरकार स्टार्ट-अप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च कर चुकी है। जिसका फायदा उठाया जा सकता है। कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले उसकी डिमांड और मार्केट को देखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं जिसकी डिमांड गांव से लेकर शहरों तक है। यह है LED बल्ब बनाने का बिजनेस है।

LED Bulb की डिमांड काफी बढ़ गई है। इन बल्बों के आने के बाद रोशनी काफी हद तक बढ़ी है, जिसके साथ-साथ बिजली के बिलों पर भी लगाम लगी है। इस LED Bulb Business idea की वजह से कई लोगों को रोजगार भी मिला है, जिसकी ट्रेनिंग सरकार की तरफ से दी जाती है।

यह बल्ब टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलता है। प्लास्टिक का होने की वजह से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता। LED को लाइट एमिटिंग डायोड कहते है। जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रोशनी मुहैया करता है, जिन्हें एलईडी (LED) कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा रोशनी देता है। बता दें एक LED बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50000 घंटे या उससे ज्यादा होती है, जबकि CFL बल्ब की 8000 घंटे तक ही होती है। खास बात ये है कि LED बल्ब को रिसाइकिल (recycled) किया जा सकता है। LED में CFL बल्बों की तरह पारा (mercury) नहीं होता है, लेकिन इसमें लेड (lead) और निकल (Nickel) जैसे घटक शामिल होते हैं।

Business Idea: 10,000 रुपये क्विंटल बिकने वाले इस पौधे की करें खेती, होगी बंपर कमाई

शुरू कर सकते हैं बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें