Get App

Business Idea: इस पेड़ से किसान जल्द बन जाएंगे करोड़पति, दवा और फर्नीचर में होता है इस्तेमाल

Business Idea: महोगनी का पेड सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। इस पेड़ के लगाने से मच्छर दूर भागते हगैं। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में इस पेड़ की पत्तियों और बीजों से मच्छर भगाने वाली दवाएं बनाई जाती है। इसके साथ ही अन्य कई जगहों में इसका इस्तेमाल होता है। कैंसर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा, सर्दी और डायबिटीज समेत कई तरह की बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 5:48 PM
Business Idea: इस पेड़ से किसान जल्द बन जाएंगे करोड़पति, दवा और फर्नीचर में होता है इस्तेमाल
महोगनी के एक एकड़ की खेती में ही किसान करोड़पति बन जाएंगे

Business Idea: अगर आप खेती-किसानी के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपकी अंधाधुंध कमाई होगी। यह महोगनी के पेड़ की खेती (Mahogany Farming) के बारे में है। यह भूरे रंग की लकड़ी वाला पेड़ है। जिसकी लकड़ी और पत्तियां बाजार में बढ़िया कीमतों पर बिकती हैं। इनकी इतनी मांग है कि इससे किसान करोड़ों रुपये आसानी से कमा सकते हैं। अगर एक एकड़ जमीन में 120 पेड महोगनी के लगाए जाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

महोगनी की लकड़ी 2000 रुपये प्रति घन फीट के रेट से बिकती है। इसका एक पेड़ 40000-50000 का होता है। महोगनी की खेती आप दो तरीके से कर सकते है। एक खेतों की बाउंड्री पर और दूसरा पूरे खेत में पेड़ों की रोपाई करवा सकते हैं।

कैसा होता है महोगनी का पेड़?

महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाने वाली लकड़ी होती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है। इस पर पानी के नुकसान का कोई असर नहीं होता है। अगर वैज्ञानिकों के तर्कों की बात करें तो यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान को सहने की क्षमता को बदार्शत कर सकता है और जल न भी हो तब भी यह लगातार बढ़ता ही जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें