Business Idea: अगर आप नौकरी से तंग आ गए हैं और कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं, जिसमें जिंदगी में कभी घाटा ना हो तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रही है, जिसकी बाजार में जबरदस्त डिमांड है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे, सर्दी, गर्मी बारिश हर मौसम में खाया जाता है। इसके अलावा इसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं इस प्रोडक्ट की डिमांड गांव से शहरों तक हमेशा जोरदार बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं मखाना की खेती करने के बारे में। मखाना की खेती देश में सबसे अधिक बिहार के कुछ जिलों में होती है।
