Business Idea: इस बिजनेस में तीन गुना मुनाफा, कॉम्पटिशन बेहद कम, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: मच्छरदानी के बिजनेस को 10,000 रुपये में शुरू किया जा सकता है और हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है

अपडेटेड May 25, 2022 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
बेहद कम निवेश के साथ मच्छरदानी के बिजनेस से मोटी कमाई की जा सकती है (फाइल तस्वीर)

Business Idea: आज के इस दौर में हर बिजनेस में तगड़ा कॉम्पटिशन मिल जाएगा। आप कोई भी बिजनेस शुरू करेंगे आपको कॉम्पटिशन का सामना करना ही पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कॉम्पटिशन तो रहेगा लेकिन ज्यादा नहीं रहेगा। ऐसे में इस बिजनेस को बेहद मामूली लागत से शुरू करके जल्द ही लखपति बन सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मच्छरदानी के बिजनेस (Mosquito Net Business) के बारे में। अगर आप मौसम के हिसाब से बिजनेस करते है, तो कम समय में बहुत ज्यादा कमाई कर सकते हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि गर्मी और बरसात के मौसम बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं। इससे बचने के लिये कई लोग मच्छर दानी का उपयोग करते है। अगर आप इस बिजनेस को गर्मी और बरसात में शुरू करते हैं तो 7-8 महीने में ही बहुत ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें बिजनेस


मच्छरदानी का बिजनेस शुरू करने के लिए आप किसी दुकान में बैठकर शुरू करने से अच्छा आप बाइक या साईकिल से घूम-घूम कर कर सकते हैं। अगर घूम-घूम कर बिजनेस नहीं करना है तो किसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर एक छोटी सी दुकान लगाकर शुरू कर सकते हैं। शुरुआती दौर में मच्छरदानी खरीदने के लिए 10,000 रुपये पर्याप्त हैं। आज के इस दौर में कई तरह की मच्छरदानी आने लगी हैं। ऐसे में आपको ट्रेंडिंग मच्छरदानी रखना होगा। ताकि लोगों को नई-नई मच्छरदानी के बारे में पता चल सके।

यह भी पढ़ें - Business Idea: शुरू करें बालों का बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

होगी तीन गुना कमाई

इस बिजनेस में प्रॉफिट बाकी बिजनेस के मुकाबले काफी अच्छा है। इसमें घाटा होने की आशंका भी बेहद कम रहती है। इसकी वजह ये है कि मच्छरदानी जल्दी खराब नहीं होती है। इसे सिर्फ पानी और धूप से आपको बचाना होगा। बच्चों से लेकर डबल बेड वाली मच्छर दानी की बिक्री कर सकते हैं। इस बिजनेस में एक खासियत यह है कि इसे आप दोगुना, तीनगुना मार्जिन पर आराम से बेंच सकते हैं। यानी अगर आपने 100 रुपये की मच्छरदानी खरीदी तो 300 रुपये तक में आराम से बिक जाएगी। इसके अलावा सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बिजनेस में कॉम्पटिशन भी कम है। ऐसे में बंपर कमाई की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।