Get App

Business Idea: सिर्फ 10000 रुपये में शुरू करें मच्छरदानी का बिजनेस, लागत से तीन गुना होगी मोटी कमाई

Business Idea: मच्छरदानी के बिजनेस में मार्जिन बहुत ज्यादा होता है। इस बिजनेस में निवेश करके आप दो से तीन गुना मुनाफा कमा सकते हैं। इसे आप सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए रॉ मटीरियल की बात करें तो नेट और धागे मुख्य हैं। मच्छरदानी के नेट आमतौर पर कॉटन और सिंथेटिक दो तरह के होते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड May 27, 2023 पर 11:22 AM
Business Idea: सिर्फ 10000 रुपये में शुरू करें मच्छरदानी का बिजनेस, लागत से तीन गुना होगी मोटी कमाई
इस बिजनेस के जरिए आप साल के 7 से 8 महीने शानदार कमाई कर सकते हैं

Business Idea: आज के इस दौर में हर बिजनेस में तगड़ा कंपिटीशन मिल जाएगा। आप कोई भी बिजनेस शुरू करेंगे आपको कॉम्पटिशन का सामना करना ही पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं। जिसमें कंपिटीशन तो रहेगा लेकिन ज्यादा नहीं रहेगा। ऐसे में इस बिजनेस को बेहद मामूली लागत से शुरू करके जल्द ही लखपति बन सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मच्छरदानी के बिजनेस (Mosquito Net Business) के बारे में। अगर आप मौसम के हिसाब से बिजनेस करते है, तो इस गर्मी के मौसम में बंपर कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में कम लागत और मोटी कमाई होती है।

आमतौर पर देखा जाता है कि गर्मी और बरसात के मौसम बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं। इससे बचने के लिये कई लोग मच्चर दानी का उपयोग करते है। अगर आप इस बिजनेस को गर्मी और बरसात में शुरू करते हैं तो 7-8 महीने में ही बहुत ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें बिजनेस

मच्छरदानी का बिजनेस शुरू करने के लिए आप किसी दुकान में बैठकर शुरू करने से अच्छा आप बाइक या साईकिल से घूम-घूम कर कर सकते हैं। अगर घूम-घूम कर बिजनेस नहीं करना है तो किसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एक छोटी सी दुकान लगाकर शुरू कर सकते हैं। शुरुआती दौर में मच्छरदानी खरीदने के लिए 10,000 रुपये पर्याप्त हैं। आज के इस दौर में कई तरह की मच्छरदानी आने लगी हैं। ऐसे में आपको ट्रेंडिंग मच्छरदानी रखना होगा। ताकि लोगों को नई-नई मच्छरदानी के बारे में पता चल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें