Get App

Business Idea: Immunity को बढ़ाने वाले इस आटे का शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: यह एक ऐसा आटा है जिसमें इम्युनिटी बढ़ती है और मोटापा और कोलेस्ट्राल कम होता है। शुगर और BP के लिए भी बेहद फायदेमंद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2022 पर 8:23 AM
Business Idea: Immunity को बढ़ाने वाले इस आटे का शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
पौष्टिक आटे के बिजनेस से होगी मोटी कमाई

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा हो और बंपर कमाई हो, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसे शुरू करके आप तुरंत लखपति बन सकते हैं। इस प्रोडक्ट की शहरों से लेकर गांवों तक में भारी डिमांड है। यह बिजनेस है पौष्टिक आटे (Nutritious Flour) का बिजनेस। इसे बेहद मामलू निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है और हर महीने बंपर कमाई होगी।

दरअसल, बाजार में हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थें की इस समय भारी डिमांड है। पौष्टिक आटा इसी कैटेगरी का बिजनेस है। इसके असफल होने की गुंजाइश बेहद कम है। इस आटे से इम्युनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही मोटापा और कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं हार्ट, शुगर और BP के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

कैसे बनता है यह आटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य आटे में ही इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए गेहूं को अंकुरित कराना पड़ता है। 12 घंटे तक पानी में रखने के बाद गेहूं को निकाल कर 12 घंटे छाया में रखना होता है। इसके बाद इसे सुखा कर पीसना होता है। 700 ग्राम आटे में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 100 ग्राम जई का अटा, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर या मेथी का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर डालना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें