Get App

Business Idea: सर्दी हो या गर्मी इस सुपरहिट बिजनेस से कमाएं लाखों रुपये महीना, जानिए कैसे करे शुरू

Business Idea: अगर आप बिजनेस करने की तैयारी कर रहे हैं तो प्याज का पेस्ट बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2021 पर 7:00 AM
Business Idea: सर्दी हो या गर्मी इस सुपरहिट बिजनेस से कमाएं लाखों रुपये महीना, जानिए कैसे करे शुरू
प्याज के पेस्ट से करें मोटी कमाई

Business Idea: प्याज (Onion) के बिना किचन अधूरी रहती है। यह किचन के बेहद खास सामानों में से एक है। प्याज की कीमतें जब आसमान चूमने लगती है, तो कई बार प्याज किचन से यह गायब हो जाती है। ऐसे में प्याज के पेस्ट की मांग बढ़ जाती है। लिहाजा अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो प्याज के पेस्ट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह आपके लिए एक बेहतर आइडिया साबित हो सकता है। आसान तकनीक होने कारण इसे कोई भी इसकी यूनिट लगा सकता है और अच्छी कमाई कर सकता है।

देश में प्याज की काफी खपत है। देश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में सबसे अधिक प्याज की पैदावार होती है। महाराष्ट्र के लासलगांव में तो प्याज की सबसे बड़ी मंडी लगती है। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्याज का पेस्ट बनाने का बिजनेस आप भी शुरू कर सकते हैं।

कितनी आएगी लागत

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने प्याज का पेस्ट बनाने के बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, यह बिजनेस 4.19 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है। अगर आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप सरकार की मुद्रा स्कीम से लोन ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें