Get App

Business Idea: 50000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी करोड़ों में कमाई

Business Idea: डिजिटल के इस जमाने में ऑनलाइन बिजनेस कर बंपर कमाई कर सकते हैं। तकनीकी के सहारे ऑनलाइन होर्डिंग्स का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें कुछ ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। हर महीने करोड़ों में कमा सकते हैं। मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कुछ खास जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 23, 2023 पर 8:15 AM
Business Idea: 50000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी करोड़ों में कमाई
ऑनलाइन होर्डिंग का बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं

Business Idea: अगर आप अपनी नौकरी से ऊब गए हैं। जीवन में कुछ नया करना चाहते हैं। अपने सपनों को पंख देना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश कदम बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां आप अपने सपनों को बड़ा आकार दे सकते हैं। जी हां आज हम आपको बेहद मामूली निवेश के साथ एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें क बार निवेश करने के बाद जिंदगी भर बैठे-बैठे कमाई कर सकते हैं। ये बिजनेस है ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) का। इस काम को आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं।

मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपने डोमेन नेम से एक बेवसाइट बनाना होगा। उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा। यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है। इसमें स्पेस की भी कुछ खास जरूरत नहीं होती है। इसे आप एक रूम में भी शुरू कर सकते हैं।

डिमांड में तेजी

इन दिनों ऑनलाइन बिजनेस आईडियाज तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं। ऐसे में ये विकल्प आपके काम आ सकता है। न्यूज18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.कॉम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) के हवाले से बताया कि वो इस बिजनेस से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। शर्मा ने इस ऑनलाइन होर्डिंग्स बिजनेस की शुरुआत साल 2016 में सिर्फ 50,000 रुपये लगाकर किया था। अगले ही साल से दीप्ति की कमाई 12 करोड़ रुपये होने लगी। एक साल में कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ से ज्यादा हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें