Get App

Business Idea: ऑनलाइन करें पेट्रोल-डीजल की बिक्री, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: आप ऑनलाइन फ्यूल (online fuel business) बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल जैसी तेल कंपनियों से संपर्क करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2022 पर 9:24 AM
Business Idea: ऑनलाइन करें पेट्रोल-डीजल की बिक्री, हर महीने होगी बंपर कमाई
घर-घर पेट्रोल-डीजल बेचकर कर सकते हैं करोडो़ं रुपये की कमाई (फाइल तस्वीर)

Business Idea: अगर आप कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाह रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ज़बरदस्त बिजनेस आइडिया लेकर आये हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं। हम ऑनलाइन पेट्रोल डीजल की बिक्री के बिजनेस की बात कर रहे हैं। आप पेट्रोल डीजल की डोर टू डोर होम डिलीवरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अभी यह एक नया बिजनेस है। इसमें अभी कंपीटिशन नहीं है।

देश में बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू करना चाहते हैं तो तेल कंपनियों से संपर्क करना होगा। उनसे मंजूरी मिलने के बाद आप इसे शुरू कर सकते हैं।

बनाना होगा ऐप

साल 2016 के पहले पेट्रोल-डीजल की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति नहीं थी। इसके बाद सरकार ने ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल की बिक्री की इजाजत दे दी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए तेल कंपनियों के पास प्रोजेक्‍ट की डिटेल रिपोर्ट जमा करनी होगी। इस रिपोर्ट को बहुत सावधानी से तैयार कर तेल कंपनी के पास जमा करा दें। अगर तेल कंपनियों को आपका प्रोजेक्ट पसंद आ गया तो फिर आपको ऑनलाइन बिक्री की इजाजत मिल जाएगी। फिर आपको ऐप या वेबसाइट बनाना होगा। इसकी वजह ये है कि ऑपको ऑनलाइन ही ऑर्डर लेना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें