Business Idea: 30,000 रुपये खर्च करके हर महीने कमाएं 3 लाख रुपये, सरकार भी दे रही सब्सिडी

ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए जरूरी है कि आप अधिक रिटर्न देने वाले बिजनस में निवेश करें। मोती की खेती (Pearl Farming) भी ऐसा ही एक बिजनस है। जिसमें बेहद कम निवेश के साथ बंपर कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
मोती के बिजनेस से घर बैठे होगी मोटी कमाई

Business Idea: आज कल के इस अर्थ युग में हर कोई पैसे कमाने की होड़ में जुटा हुआ है। अगर आप भी बिजनेस के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। यह बिजनेस है मोती की खेती (Peral Farming) यानी मोती का कारोबार। इसमें बेहद कम निवेश के साथ अच्छी कमाई की जा सकती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 30,000 रुपये की जरूरत है। इसमें सरकार की तरफ से 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है और आप 3 लाख रुपये महीने की आसानी से कमाई कर सकते हैं।

आज के समय मोती की खेती पर लोगों को फोकस तेजी से बढ़ा है। इसकी खेती करके कई लोग लखपति बन चुके हैं। इसमें करीब 10 गुना तक मुनाफा कमाय जा सकता है। यानी 30000 रुपये लगाने पर 3 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।

जानिए कैसे करें मोती का बिजनेस


मोती की खेती के लिए एक तालाब की जरूरत होती है। जहां सीप (मोती तैयार होता है)। इसके अलावा इसमें ट्रेनिंग की भी जरूरत है। कुल मिलाकर आपको तीन चीजों की जरूरत है। तालाब चाहें तो आप खुद के खर्च पर खुदवा सकते हैं या सरकार 50 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराती है। उसका लाभ ले सकते हैं। सीप भारत के कई राज्यों में मिलते हैं। लेकिन दक्षिण भारत और बिहार के दरभंगा में सीप की क्वालिटी अच्छी मिलती है। इसके लिए अगर आप ट्रेनिंग लेना चाहते तो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ट्रेनिंग ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के होसंगाबाद और मुंबई में मोती की खेती करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म! शुरू करें आज के दौर का हॉट बिजनेस, रोजाना होगी बंपर कमाई

कैसे करें मोती की खेती

सबसे पहले सीपों को एक जाल में बांधकर 10-15 दिनों के लिए तालाब में डाल दिया जाता है, ताकि वो अपने मुताबिक अपना एनवायरमेंट क्रिएट कर सकें। इसके बाद उन्हें बाहर निकालकर उनकी सर्जरी की जाती है। सर्जरी यानी सीप के अंदर एक पार्टिकल या सांचा डाला जाता है। इसी सांचे पर कोटिंग के बाद सीप लेयर बनाते हैं, जो आगे चलकर मोती बनता है।

25 से 35 हजार रुपये से कर सकते हैं शुरूआत

एक सीप के तैयार होने में 25000 से 35,000 रुपये की लागत आती है। तैयार होने के बाद एक सीप से दो मोती निकलते हैं। और एक मोती कम से कम 120 रुपये में बिकता है। अगर क्वालिटी अच्छी हुई तो 200 रुपये से भी अधिक दाम पर बिक जाता है। अगर आपने एक छोटा तालाब खुदवाया और उसमें 1000 सीप भी डाले तो आपको 2000 मोती मिल जाएंगे। हालांकि, सारे सीप जिंदा नहीं बच पाते तो मान लेते हैं कि करीब 600-700 सीप बचेंगे। यानी आपको 1200-1400 मोती मिलेंगे। आपके ये मोती करीब 2-3 लाख रुपये में बिकेंगे। जबकि 1000 मोती पर आपका खर्च करीब 2500-35000 रुपये आया है। हालांकि, इसमें तालाब खुदवाने का खर्च शामिल नहीं है। क्योंकि वह सिर्फ एक बार होता है और उसमें भी सरकार से 50 फीसदी की सब्सिडी मिल जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।