Get App

Business Idea: सिर्फ 15 हजार रुपये में शुरू करें कबाड़ का बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: वेस्ट मैटेरियल से बनी यूनिक चीजों की मार्केट में आज कल काफी डिमांड है। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू करके बंपर कमाई की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 10:31 AM
Business Idea: सिर्फ 15 हजार रुपये में शुरू करें कबाड़ का बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई
दुनियाभर में करीब 2 अरब टन से ज्यादा वेस्ट मटेरियल (Waste Material) हर साल जेनरेट होता है (फाइल तस्वीर)

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिससे तुरंत आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। इसे आप 10,000-15,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं और हर महीने लाखों रुपये की आसानी से कमाई हो जाएगी। फेस्टिव सीजन में इस बिजनेस में कमाई और बढ़ जाएगी। हम बात कर रहे हैं वेस्ट मैटेरियल (Waste Material) यानी कबाड़ के बिजनेस के बारे में। खास बात यह है कि इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बिजनेस (Recycling Business ) की काफी डिमांड है। इससे कई लोग अच्छी कमाई (Good Earning) कर चुके हैं तो चलिए आपको इस बिजनेस (Business) के बारे में बताते हैं।

शानदार है कबाड़ का बिजनेस

इस बिजनेस (Recycling Business Ideas) का दायरा बहुत बड़ा है। दुनियाभर में करीब 2 अरब टन से ज्यादा वेस्ट मटेरियल (Waste Material) हर साल जेनरेट होता है। वहीं अगर भारत के बारे में इसकी बात करें तो इसमें भी करीब 27.7 करोड़ टन से ज्यादा कबाड़ जेनरेट होता है। भारी मात्रा में वेस्ट को मैनेज करना सबसे मुश्किल (Waste Management) काम है। ऐसे में अब लोग वेस्ट मटेरियल (Waste Material) से घर की सजावट के Items, Jewellery, Paintings जैसी चीजें तैयार करके इस बड़ी समस्या को बिजनेस (Business) में बदल दिया है। इस बिजनेस से लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें