Get App

Business Idea: इस बिजनेस में देंगे हजारों को जॉब, हर महीने होगी तगड़ी कमाई!

Business Idea: आजकल लोग अपनी सुरक्षा पर खास तौर से ध्यान देते हैं। ऑफिस, मॉल, हर जगह सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत पड़ती है। इसमें जॉब भी देंगे और मालामाल भी हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 8:31 AM
Business Idea: इस बिजनेस में देंगे हजारों को जॉब, हर महीने होगी तगड़ी कमाई!
सिक्योरिटी गार्ड के बिजनेस हर मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप किसी नए बिजनेस की तलाश में हैं तो आपकी यह तालश आज हम पूरी कर रहे हैं। हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं। जहां जॉब पाने वालों की लाइन लग जाएगी और आप मालामाल हो जाएंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं सिक्योरिटी एजेंसी (Security Agency) की। इस एजेंसी को खोलकर आप नौकरी देने वाले भी बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक कमरे की जरूरत है। यानी आप बेहद कम खर्च में इस बिजनेस में हाथ अजमा सकते हैं। बड़ी से बड़ी कंपनी हो या छोटे-छोटे काम करने वाले सर्विस सेक्टर के दफ्तर, हर किसी को सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स की जरूरत पड़ती है।

सिक्योरिटी गार्ड की बढ़ी डिमांड

सिक्योरिटी गार्ड की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बिजनेस में मंदी आने के चांस बेहद कम है। सुरक्षा की जरूरत सबको पड़ती है। कोई धनवान हो या बड़ा कारोबारी वो अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी की तलाश में रहता है। लोग अन्य खर्चों में भले ही कटौती कर लें। लेकिन सुरक्षा के आगे पैसों की कटौती भी बहुत कम करते हैं। इसमें आपको मनचाहा पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। छोटा या बड़ा निवेश दोनों में फायदा हो सकता है। इसे शुरू करने के लिए आपको कंपनी बनानी होगी। इसके बाद ईएसआईसी और पीएफ रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। वहीं जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही कंपनी को लेबर कोर्ट में भी रजिस्टर्ड कराना जरूरी होता है।

Business Idea: हरे सोने के बिजनेस से बदल जाएगी किस्मत, कम मेहनत मोटा मुनाफा, बन जाएंगे लखपति

कहां से मिलेगा लाइसेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें