Get App

Business Idea: पीएम मोदी दे रहे हैं बढ़ावा, सिर्फ 40,000 रुपये लगाइये, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: भारतीय खिलौना उद्योग में तगड़ी मजबूती आई है। यूरोप जापान और अमेरिका के बच्चे भारतीय खिलौनों से खेल रहे हैं। आप भी इस सेक्टर में उतरकर मोटी कमाई कर सकते हैं। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान दे सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:59 AM
Business Idea: पीएम मोदी दे रहे हैं बढ़ावा, सिर्फ 40,000 रुपये लगाइये, हर महीने होगी मोटी कमाई
इन दिनों अमेरिका, यूरोप, जापान, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया जैसे देशों के बच्चे भारतीय खिलौने से खेलते हैं।

Business Idea: आज के इस अर्थ युग में हर किसी की इच्छा है कि नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई हो जाए तो बेहतर है। अगर आप भी कुछ अतिरिक्त कमाई की तलाश में हैं तो आप अपने हुनर के मुताबिक, हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं। ऐसे ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए खिलौना इंडस्ट्री को मोदी सरकार की ओर तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी डिमांड कभी कम होने वाली नहीं है। आप भी इस सेक्टर में आकर न सिर्फ बड़ी कमाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान दे सकते है।

दरअसल भारत के खिलौना बाजार पर चीन का भारी दबदबा है। मोदी सरकार न सिर्फ इस दबदबे को कम करना चाहती है, बल्कि अमेरिका और यूरोप के बच्चों के हाथों में भी भारतीय खिलौने पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इससे देश का निर्यात बढ़ेगा। सरकार को इस कोशिश में सफलता भी मिल रही है। यह एक ऐसी इंडस्ट्री है। जिसमें बेतहाशा डिमांड है और ये कभी कम नहीं होने वाली नहीं है।

छोटे स्केल से करें शुरुआत

कोई भी बिजनेस तुरंत बड़ा नहीं बन जाता है। शुरुआत में एक साथ दर्जनों कामगारों के साथ फैक्ट्री शुरू करने का इंतजार करना कोई होशियारी नहीं है। बेहतर तरीके से रिसर्च करके बिजनेस शुरू करना चाहिए। सॉफ्ट टॉयज और टेडी बनाने के बिजनेस को घर से शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को घर से भी शुरू किया जा सकता है। इसमें आपको लाखों रुपये के निवेश करने की जरूरत नही है। आप इसमें 40,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं। इससे आपको हर महीने करीब 50,000 रुपये की कमाई होना शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें