Get App

Business Idea: Strawberry की खेती से लाखों का मुनाफा, फटाफट ऐसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। स्ट्रॉबेरी की खेती उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में की जाती है। इसमें विटामिन-C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:50 AM
Business Idea: Strawberry की खेती से लाखों का मुनाफा, फटाफट ऐसे करें शुरू
Business Idea: स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों को सरकार से काफी प्रोत्साहन मिल रहा है।

आज कल के इस अर्थयुग में बहुत से लोग अपनी अच्छी नौकरी छोड़कर खेती की ओर रूख कर रहे हैं। वो पारंपरिक खेती के बजाय कोई अन्य फसलें उगा रहे हैं। जिसमें उनकी बंपर कमाई होती है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही खेती करने के लिए सोच रहे हैं, तो आज हम आपके सामने एक बेहतर आइडिया लेकर आए हैं। यह एक फल की खेती है, जिसकी देश भर में दिनों दिन डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसा ही एक बिजनेस है स्ट्रॉबेरी (How to do Strawberry Farming) का, जिसमें आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं, जिससे आप लाखों कमा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान स्ट्रॉबेरी खेती की ओर रूख कर रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। झारखंड सरकार इस पर खास ध्यान दे रही है। उसका स्ट्रॉबेरी पर खास फोकस है। जेएसएलपीएस की ओर से महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें भी ट्रेनिंग देकर स्ट्रॉबेरी की खेती कराई जा रही है।

जानिए स्ट्रॉबेरी की किस्में

स्ट्रॉबेरी विटामिन-C और आयरन से भरपूर है। कुछ किस्में जैसे- बेहतर स्वाद और चमकीले लाल रंग वाले ओलंपस, हुड और शुक्सान आइसक्रीम बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। स्ट्रॉबेरी को पर्वतीय क्षेत्रों में उगाने का सबसे सही समय सितंबर-अक्टूबर का महीना है। अगर पौधे को समय से पहले लगा दिया जाता है तो इसकी उपज में कमी आ सकती है। पूरी दुनिया में स्ट्रॉबेरी की अलग-अलग 600 किस्में मौजूद हैं। हालांकि भारत में व्यावासायिक खेती करने वाले किसान कमारोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीड चार्ली, एलिस्ता और फेयर फॉक्स जैसी किस्मों का इस्तेमाल करते हैं। भारत के मौसम के लिहाज से ये किस्में सही रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें