Business Idea: Strawberry की खेती से लाखों का मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: स्ट्रॉबेरी में विटामिन-C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। स्ट्रॉबेरी की खेती उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में की जाती है

अपडेटेड Nov 13, 2022 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
स्ट्रॉबेरी की मांग अब सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि हर जगह मांग बढ़ती जा रही है।

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बहुत से लोग अपनी अच्छी नौकरी छोड़कर खेती की ओर रूख कर रहे हैं। वो पारंपरिक खेती के बजाय कोई अन्य फसलें उगा रहे हैं। जिसमें उनकी बंपर कमाई होती है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही खेती करने के लिए सोच रहे हैं, तो आज हम आपके सामने एक बेहतर आइडिया लेकर आए हैं। यह एक फल की खेती है, जिसकी देश भर में दिनों दिन डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसा ही एक बिजनेस है स्ट्रॉबेरी (How to do Strawberry Farming) का, जिसमें आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान स्ट्रॉबेरी खेती की ओर रूख कर रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं, जिससे आप लाखों कमा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी विटामिन-C और आयरन से भरपूर है। कुछ किस्में जैसे- बेहतर स्वाद और चमकीले लाल रंग वाले ओलंपस, हुड और शुक्सान आइसक्रीम बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। स्ट्रॉबेरी को पर्वतीय क्षेत्रों में उगाने का सबसे सही समय सितंबर-अक्टूबर का महीना है। अगर पौधे को समय से पहले लगा दिया जाता है तो इसकी उपज में कमी आ सकती है। पूरी दुनिया में स्ट्रॉबेरी की अलग-अलग 600 किस्में मौजूद हैं। हालांकि भारत में व्यावासायिक खेती करने वाले किसान कमारोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीड चार्ली, एलिस्ता और फेयर फॉक्स जैसी किस्मों का इस्तेमाल करते हैं। भारत के मौसम के लिहाज से ये किस्में सही रहती हैं।

Business Idea: अश्वगंधा की खेती में हो जाएंगे मालामाल, फल से लेकर पत्ती तक बिक जाएगा


कैसे करें खेती?

स्ट्रॉबेरी की फसल मार्च-अप्रैल तक चलती है। स्ट्रॉबेरी को खेत में लगाने की दूरी कम से कम 30 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एक एकड़ में 22 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए जा सकते हैं। इसमें फसल के अच्छे होने की संभावना रहती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। फलों को उनके आकार, वजन और रंग के आधार पर बांटा जाता है। फलों को कोल्ड स्टोरेज में 32 डिग्री सेल्सियस पर 10 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। अगल स्ट्रॉबेरी कहीं दूर ले जाना है तो इसे 2 घंटे के भीतर 40 डिग्री सेल्सियस पर प्री कूल कर लेना चाहिए।

कितना होता है खर्च?

स्‍ट्रॉबेरी की खेती काफी महंगी खेती है। एक एकड़ पर स्‍ट्रॉबेरी की खेती करने में कम से कम 6 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। इतना ज्‍यादा खर्च होने का कारण यह है कि इसके पौधे काफी महंगे आते हैं। इसके साथ ही मल्चिंग के लिए प्‍लास्टिक सीट बिछानी होती है। यह भी काफी महंगी आती है। इसके अलावा स्‍ट्रॉबेरी की पैकिंग के लिए आने वाले डिब्‍बों और ट्रे की लागत भी काफी होती है।

कमाई

स्‍ट्रॉबेरी की खेती पर जितना खर्चा आता है, कमाई भी इसमें काफी शानदार होती है। अगर मौसम सही हो और स्‍ट्रॉबेरी की सही देखभाल की गई हो तो एक एकड़ खेत में कम से कम 15 लाख रुपये की कमाई आसानी से हो जाएगी। इस तरह छह महीनों में एक एकड़ स्‍ट्रॉबेरी की खेती आपको 9 लाख रुपये तक मुनाफा हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।