Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से होने लगेगी कमाई

Business Idea: इस बिजनेस को घर बैठे महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। 8000 -10,000 रुपये में लगाकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसमें लाखों रुपये कमाई होने की पूरी संभावना है

अपडेटेड Jul 10, 2022 पर 8:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टिफिन सर्विस बिजनेस में एक बार पैसे लगाकर हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जहां हर महीने बंपर कमाई हो तो यह बिजनेस आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस बिजनेस की खासियत यह है कि शुरुआती दौर में आपको किसी भी तरह के लाइसेंस सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आपको भारी भरकम पैसे भी लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 8000-10,000 रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और हर महीने लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं- टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service business) के बारे में। इस बिजनेस की घर की महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। इसे आप अपने घर से ही स्टार्ट कर सकते हैं।

टिफिन सर्विस बिजनेस की है अच्छी डिमांड

आज कल हर शहर में तमाम छात्र और नौकरी पेशा वाले लोग रहते हैं, जो खुद से खाना नहीं बना पाते हैं। इसलिए उन्हें टिफिन सर्विस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप उन लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए टिफिन सर्विस बिजनेस शुरू कर सकते हैं। माना जाता है कि इस बिजनेस में माउथ-पब्लिसिटी ज्यादा कामयाब होती है। आपके लिए टिफिन सर्विस बिजनेस काफी मुनाफे वाला साबित हो सकता है।


कितने रुपये में होगा शुरू

इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे अपने घर की किचन से भी स्टार्ट कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर 8000 से 10,000 रुपये में इसे शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी लागत आपके ऊपर निर्भर करती है, आप कितने रुपये में इसे शुरू करना चाहते हैं। जैसे जैसे आपकी पब्लिसिटी बढ़ेगी, आमदनी दोगुना होने में कोई देर नहीं लगेगी।

Business Idea: Murrah नस्ल की भैंस से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

इतनी होगी कमाई

अगर आपका खाना लोगों को पसंद आता है तो आप हर महीने 1 से 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। आजकल कई महिलाएं घर से ही इस बिजनेस को कर रहीं हैं और अच्छी कमाई कर रही हैं। इसकी मार्केटिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आसानी से कर सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बाकायदा पेज बना सकते हैं। वहां काफी अच्छे रिस्पांस मिलते हैं। इस तरह से आप बेहद कम समय में करोड़पति बन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।