Get App

Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें छाते का बिजनेस, बरसात के मौसम में होगी मोटी कमाई

Business Idea: देश में मानसून अब दस्तक देने वाला ही है। जून महीने के आखिरी तक देश के हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। इस मानसून के सीजन में छातों, रेनकोट, स्कूल बैग की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। आप भी बेहद कम पैसे लगाकर ऐसे छोटे-मोटे बिजनेस के जरिए बरसात के मौसम में बंपर कमाई कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 04, 2023 पर 8:20 AM
Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें छाते का बिजनेस, बरसात के मौसम में होगी मोटी कमाई
Business Idea: छाते के बिजनेस से 20-25 फीसदी मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं

Business Idea: देश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। कुछ जगह को बेमौसम भी बारिश हो रही है। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप रहता है। लेकिन आज कल भीषण गर्मी के साथ ही बेमौसम बारिश भी हो रही है। ऐसे में बारिश के मौके पर कुछ ऐसे बिजनेस हैं। जिनसे मोटी कमाई की जा सकती है। बरसात के मौसम में ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी गांव से लेकर शहरों तक भारी डिमांड रहती है। आज हम आपको छाता, रेनकोट के बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। बरसात के मौसम में छातों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वहीं भारत में तो अधिक गर्मी के समय भी लोग छातों का इस्तेमाल करते हैं।

दरअसल, बारिश के समय छातों, वॉटल, वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रबड़ शूज की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस सीजन में इस तरह का बिजनेस छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है।

5000 रुपये में शुरू करें बिजनेस

इस बिजनेस को सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता है। यह आपके ऊपर भी निर्भर करता है कि आप इस बिजनेस को कितने बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। रेनकोट, छाता, मॉस्किटोनेट, रबड़ शूज की डिमांड बारिश के सीजन में सबसे ज्यादा होती है। आप थोक मार्केट से ये सामान खरीदकर लोकल मार्केट में बेचने पर अच्‍छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। ये सामान आप सीधे मैन्युफैक्चर्स से भी खरीद सकते हैं। मैन्युफैक्चर्स की जानकारी आपको वेबसाइट्स पर मिल जाएगी। इन दिनों बाजार में कई तरह के छाते मिल जाते हैं। बेहतर क्वालिटी वाले अलग-अलग प्राइस रेंज में बिकते हैं। आपको इसके बारे में बेहतर रिसर्च करने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें