Get App

Business Idea: टमाटर की खेती से होगी 15 लाख तक की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: टमाटर की खेती से बंपर कमाई की जा सकती है, इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। टमाटर की खेती करना आसान है। बस इसकी खेती के दौरान कुछ चीजों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 9:54 AM
Business Idea: टमाटर की खेती से होगी 15 लाख तक की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
टमाटर की कई प्रजातियां है। इसमें बैंबू और वायर से अच्छी पैदावार होती है।

Business Idea: अगर आप नौकरी से ऊब गए हैं और कोई बंपर कमाई वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहत आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी गांव से लेकर शहरों तक में भारी डिमांड है। यहां हम बात कर कर रहे हैं टमाटर की खेती (Tomato Farming) के बारे में। अगर आपके पास थोड़ा खेत है या खेती में रुचि है तो खेत किराए पर लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं। भारत में टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर होती है।

एक हेक्टेयर में 800-1200 क्विंटल तक की पैदावार की जा सकती है। अलग-अलग किस्मों के हिसाब से उत्पादन अलग-अलग होता है। यानी अगर टमाटर औसतन 15 रुपये किलो भी बिके और औसतन 1000 क्विंटल भी पैदावर हुई तो आप 15 लाख रुपये तक की कमाई (profit in Tomato Farming) कर सकते हैं।

कैसे करें टमाटर की खेती

टमाटर की खेती आम तौर पर साल भर में दो बार हो जाती है। एक जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलती है। दूसरी नवंबर-दिसंबर से शुरू होकर जून-जुलाई तक चलती है। टमाटर की खेती में सबसे पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है। करीब महीने भर में नर्सरी के पौधे खेतों में लगाने लायक हो जाते हैं। एक हेक्टेयर खेत में करीब 15,000 पौधे लगते हैं। खेतों में लगने के करीब 2-3 महीने बाद फल लगने शुरू हो जाते हैं। टमाटर की फसल 9-10 महीने तक चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें