Get App

Business Idea: इस ट्रिक से लाखों नहीं करोड़ों में होगा फायदा, एक एकड़ से मिलेगी 100 एकड़ जितनी उपज

Business Idea: वर्टिकल फार्मिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है। जिसमें अगर आप 1 एकड़ में खेती करते हैं, तो इसकी पैदावार 100 एकड़ के बराबर मिलेगी। सबसे खास बात है कि शहरी इलाकों में भी इस तकनीक की मदद से खेती की जा सकती है। इसमें किसानों को मिट्टी-पानी और मौसम पर नहीं रहना पड़ता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 8:16 AM
Business Idea: इस ट्रिक से लाखों नहीं करोड़ों में होगा फायदा, एक एकड़ से मिलेगी 100 एकड़ जितनी उपज
वर्टिकल फार्मिंग में खेती पूरी तरह से बंद जगह में होती है

Business Idea: मौजूदा दौर में जिस तरीके से आबादी में इजाफा हो रहा है। इससे खेती का आकार सिकुड़ रहा है। ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं रह गए हैं। जब तमाम फल और सब्जियां खेतों के बजाय फैक्ट्रियों में उगाई जाने लगेंगी। इजराइल ने एक नई टेक्नोलॉजी के जरिए खेती करनी शुरू कर दी है। इसका नाम वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) है। अब भारत में भी इस टेक्नोलॉजी के जरिए खेती शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक कंपनी (A S Agri and Aqua LLP) का ऐसा ही प्रोजेक्ट चल भी रहा है। जिसमें हल्दी की खेती (How to do vertical farming of turmeric) की जा रही है।

यह वर्टिकल फार्मिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है। जिसमें अगर आप 1 एकड़ में खेती करते हैं, तो इसकी पैदावार 100 एकड़ के बराबर मिलेगी। यानी एक एकड़ में ही जो आपको एरिया मिलता है। उसमें 100 एकड़ के बराबर एरिया मिल जाता है। कुल मिलाकर इस टेक्नोलॉजी में फसल को उगाने के लिए जमीन की जरूरत नहीं है। यह जमीन के ऊपर कई लेयर में खेती की जाती है।

जानिए कैसे होती वर्टिकल फार्मिंग

वर्टिकल फार्मिंग के लिए एक बड़ा सेट बनाना होता है। जिसका तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। फिर इसमें करीब 2-3 फुट के लंबे और चौडे कंटेनर्स में वर्टिकल तरीके से पाइप सेट कर दिया जाता है। इसमें ऊपर का हिस्सा खुला रखा जाता है। जिसमें हल्दी की खेती होती है। वैसे तो वर्टिकल फार्मिंग अधिकतर लोग हाइड्रोपोनिक या एक्वापोनिक तरीके से करते हैं। जिसे जमीन पर नहीं किया जाता है। लेकिन इसमें मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। तापमान को कंट्रोल करने के लिए फॉगर्स लगाए जाते हैं, जो तापमान बढ़ते ही पानी का फुहारा बरसाने लगते हैं और तापमान सामान्य हो जाता है। इसमें एक बार पाइप लगाने के बाद लंबे समय तक पाइप बदलने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें