Get App

Business Idea: सरकारी मदद से शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Business Idea: आजकल के समय में होम डेकोर और वुडन फर्नीचर की मांग तेजी से बढ़ रही है। घर से लेकर दुकानों और रेस्टोरेंट जैसी कई जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। वडन फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने के लिए 2-3 लाख रुपये चाहिए। बाकी के पैसों के लिए आप मुद्रा स्कीम के तहत लोन ले सकते हैं। इसमें आपको सस्ता और आसान शर्तों पर लोन मिल जाएगा

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 8:11 AM
Business Idea: सरकारी मदद से शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई
वुडन फर्नीचर के बिजनेस में लागत से दोगुना कमा सकते हैं

Business Idea: अगर आपका नौकरी से खर्च नहीं चल रहा है। कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस को आप अपनी नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी आमदनी बढ़ जाएगी। हम बात कर रहे हैं वुडन फर्नीचर के बिजनेस (Wooden Furniture Business) के बारे में। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से लोन भी मिल जाएगा। ऐसे में आप इसे आसानी से शुरू कर सकते हैं। आज के समय में वुडन फर्नीचर की बढ़ती मांग ने इसके बिजनेस को काफी बढ़ावा दिया है।

आपको बता दें घरों को सजाने और रेनोवेट करने के लिए लोग आज कल वुडन आइटम्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह बेहद मुनाफे वाला कारोबार (Profitable business) है। इस बिजनेस के लिए मोदी सरकार आपकी मदद के लिए भी तैयार है।

जानिए कितनी आएगी लागत

वुडन फर्नीचर के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 1.85 लाख रुपये होना चाहिए। मुद्रा स्‍कीम के तहत आपको बैंक से कंपोजिट लोन के तहत लगभग 7.48 लाख रुपये का लोन मिल सकता है। इसमें आप फिक्स्ड कैपिटल के तौर पर 3.65 लाख रुपये और तीन माह के वर्किंग कैपिटल के लिए 5.70 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। दरअसल, मोदी सरकार अपनी मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों को लोन मुहैया कराती है। ऐसे में 75-80 फीसदी तक बिजनेस शुरू करने के लिए लोन मिल जाता है। इस स्कीम के तहत आप भी अपना कारोबार शुरू करके कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस कोई मुश्किल नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें