Get App

Business Ideas: घर बैठे करें फेस्टिवल सीजन में कमाई, अपनाएं ये 5 स्मार्ट बिजनेस आइडियाज

Business Ideas: दिसंबर का आधा महीना गुजर चुका है और कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है। बाजार में क्रिसमस स्पेशल आइटम्स की बिक्री शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप कुछ छोटे और मुनाफेदार बिजनेस आइडियाज अपनाकर इस फेस्टिवल सीजन में कम निवेश में शानदार कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 9:14 AM
Business Ideas: घर बैठे करें फेस्टिवल सीजन में कमाई, अपनाएं ये 5 स्मार्ट बिजनेस आइडियाज
Business Ideas: क्रिसमस और न्यू ईयर पर सजावट, लाइट और छोटे गिफ्ट आइटम्स की डिमांड बढ़ जाती है।

आज के समय में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच केवल सैलरी पर निर्भर रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग फिक्स्ड जॉब के साथ-साथ छोटे बिजनेस के जरिए अतिरिक्त आमदनी की तलाश में रहते हैं। कुछ बिजनेस पूरे साल किए जा सकते हैं, जबकि कुछ सिर्फ सीजनल होते हैं और फेस्टिवल के समय ही ज्यादा मुनाफा देते हैं। दिसंबर जैसे महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर मार्केट में डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। सही बिजनेस चुनकर कम इन्वेस्टमेंट में भी शानदार कमाई की जा सकती है।

घर से छोटे स्तर पर शुरू होने वाले बिजनेस, जैसे केक, गिफ्ट बॉक्स, क्रिसमस ट्री सजावट और सैंटा क्लॉस ड्रेस, न केवल फेस्टिवल स्पिरिट में भागीदारी बढ़ाते हैं बल्कि मुनाफा भी खूब देते हैं।

  • होम-बेक्ड केक बिजनेस
  • क्रिसमस से कुछ दिन पहले केक की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। अगर आपको बेकिंग और क्रिएटिविटी आती है, तो घर पर केक बनाकर बेचना आसान और मुनाफेदार हो सकता है। शुरुआती निवेश लगभग 10 हजार रुपये। कस्टमाइज केक और स्पेशल डिजाइन के साथ आप ज्यादा ऑर्डर हासिल कर सकते हैं। प्राइस मार्केट से थोड़ा कम रखें तो मुनाफा बढ़ता है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें