Business Idea: दुनिया भर में कॉफी की खपत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत में भी लोग चाय की तरह कॉफी पीने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा कॉफी की खेती करके किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। यह नकदी फसल है। इनमें मुनाफा ज्यादा रहता है। भारत में दक्षिण पहाड़ी राज्यों में मुख्य रूप से की जाती है। कॉफी उत्पादन में भारत दुनिया के प्रमुख 6 देशों में शामिल है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के ऐसे राज्य हैं, जहां कॉफी का उत्पादन सबसे अधिक होता है।
