Delhi: अब केवल 2500 रुपए में घर पर लगवाएं EV चार्जिंग स्टेशन, बस करना होगा इतना सा काम

सरकार ने इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सब्सिडी का फायदा भी शामिल किया है

अपडेटेड Nov 14, 2021 पर 2:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
EV चार्जिंग स्टेशन (File)

अगर आप देश राजधानी दिल्ली (Delhi) में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको प्राइवेट EV चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ई-वाहन मालिक अब अपने घरों में आराम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और सात दिनों के भीतर चार्जिंग स्टेशन लगवा सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सब्सिडी का लाभ भी शामिल किया है।

लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सबसे सस्ते ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की कीमत लगभग 2,500 रुपए होगी, जिसकी ओरिजनल कीमत 8,500 रुपए तय की गई थी। 6,000 रुपए की सब्सिडी (70 फीसदी की छूट) के साथ, आवेदकों को अब केवल 2,500 रुपए का ही भुगतान करना होगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने निजी ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम लॉन्च किया था। लॉन्च समारोह में दिल्ली के संवाद एवं विकास आयोग की उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह भी मौजूद थीं।


मारुति सुजुकी को हरियाणा के सोनीपत में नए प्लांट लगाने की मिली मंजूरी - मनोहर लाल खट्टर

एक ग्राहक को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए संभावित रूप से 2,500 रुपए की पेमेंट करने के साथ, दिल्ली पूरे देश में इस तरह की सबसे सस्ती सुविधाएं प्रदान कर रहा है। हालांकि, EV चार्जिंग फैसिलिटी के लिए पहले 30,000 आवेदकों को ही इंस्टॉलेशन चार्ज पर यह सब्सिडी मिलेगी।

इसके अलावा दिल्ली सरकार भी EV चार्जिंग स्टेशन के लिए केवल 4.5 रुपए प्रति यूनिट के रेट से बिजली सप्लाई करेगी। यह पहली बार है जब इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की आसानी के लिए भारत में ऐसी सुविधाजनक प्रक्रिया शुरू की गई है।

ऐसे करें EV चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन:

  • दिल्लीवासियों को अपनी बिजली सप्लाई कंपनी की संबंधित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर आवेदक के अपने बिजली कनेक्शन का CA (कंज्यूमर अकाउंट) नंबर दर्ज करना होगा।
  • बिजली कंपनियों की इस लिस्ट में EV चार्जिंग सुविधा देने के लिए चुने गए 12 में से किसी एक को शामिल करना होगा।
  • आवेदन पूरा होने के बाद, कंपनी का एक प्रतिनिधि सात दिनों के भीतर कंज्यूमर से फोन पर बात करेगा और एक चार्जिंग स्टेशन लगाने करने के लिए एक टीम भेजेगा।
  • सब्सिडी की अमाउंट काट लिए जाने के बाद कंज्यूमर को EV चार्जिंग फैसिलिटी के लिए पेमेंट करना होगा। चार्जिंग स्टेशन पर सरकार तीन साल तक की गारंटी देगी।
  • अगर कोई ग्राहक सिर्फ अपने लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना चाहता है, तो वे अपने घर के बिजली कनेक्शन पर ही उस चला सकता है, लेकिन अगर कोई दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन यूजर्स की गाड़ियों को चार्ज करने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें एक कमर्शियल मीटर लगवाना होगा, जिसप 4.50 रुपए प्रति यूनिट के रेट बिजली मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।