Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, नवंबर के अंत तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यानी कुल छह स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन 25 से 30 नवंबर 2026 तक अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर जारी रहेगा

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diwali-Chhath Special Trains: मुंबई से इंदौर-अहमदाबाद के बीच 6 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Diwali-Chhath Special Trains: दीपावली और छठ पूजा के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यानी कुल छह स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन 25 से 30 नवंबर 2026 तक अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर जारी रहेगा। इससे मुंबई से गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारों के बाद भी अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का फायदा मिलेगा।

मुंबई-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 09087 (मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद): यह स्पेशल ट्रेन हर बुधवार चलेगी। इसका संचालन 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09088 (अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल): वापसी दिशा में यह ट्रेन हर गुरुवार चलेगी और इसका संचालन 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

मुंबई-इंदौर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें


इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दो अलग-अलग स्पेशल ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा:-

  • ट्रेन नंबर 09079 (मुंबई सेंट्रल-इंदौर): यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को चलेगी। इसका संचालन 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09080 (इंदौर-मुंबई सेंट्रल): वापसी दिशा में यह ट्रेन सोमवार और बुधवार को चलेगी। यह सेवा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा दूसरी जोड़ी में:-

  • ट्रेन नंबर 09085 (मुंबई सेंट्रल-इंदौर): यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी और 27 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।
  • ट्रेन नंबर 09086 (इंदौर-मुंबई सेंट्रल): वापसी में यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी। इसका संचालन 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

टिकट बुकिंग शुरू, जल्दी करें रिजर्वेशन

पश्चिम रेलवे के अनुसार इन सभी विस्तारित स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री अपनी सीट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर मौजूद PRS (Passenger Reservation System) काउंटर से भी टिकट लिया जा सकता है। रेलवे ने बताया है कि ये सभी सेवाएं स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी और इन पर स्पेशल किराया लागू होगा।

सफर से पहले टाइमिंग और स्टॉपेज जरूर चेक करें

इन ट्रेनों के ठहराव, टाइमटेबल और कोच में बदलाव की जानकारी के लिए यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ पोर्टल या NTES ऐप पर जानकारी चेक करने की सलाह दी गई है। त्योहारों के बाद ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए बेहतर यही रहेगा कि वे सीट उपलब्ध रहते ही टिकट बुक कर लें, ताकि आखिरी समय में कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी न हो। फिलहाल, इस इस स्पेशल ट्रेनों की वजह से दिवाली-छठ में भीड़ कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- IMD Rain Forecast September 7: दिल्ली-UP समेत 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।