Get App

खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 8500 रुपये की बढ़ोतरी! जानें कैसे

Employee Pension Scheme: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से जल्द राहत मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 11:56 AM
खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 8500 रुपये की बढ़ोतरी! जानें कैसे
खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 8500 की बढोतरी! जानें कैसे होगा बदलाव

Employee Pension Scheme: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में योगदान करने वाले लाखों कर्मचारियों की पेंशन (EPS) बढ़ सकती है। अभी तक पेंशन कैलकुलेट करने के लिए बेसिक वेतन पर कैप लगा हुआ है। अभी कर्मचारियों की न्यूनतम मासिक बेसिक वेतन (Minimum Basic Salary) 15000 रुपये है। पेंशन 15000 रुपये पर ही कैलकुलेट होती है। अगर कर्मचारी का बेसिक वेतन 15000 रुपये से अधिक है तो भी पेंशन सिर्फ 15000 रुपये पर कैलकुलेट किया जाता है क्योंकि अभी इस पर कैप लगा हुआ है। ये कैप हटने पर पेंशन अगर 20,000 रुपये के बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होती है तो इसमें 8,571 रुपये का इजाफा होगा।

अभी लगा हुआ है कैप

आपकी 15000 रुपये से अधिक है तो भी सैलेरी पर पीएफ 15000 रुपये पर ही कैलकुलेट होगा। यानी अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50000 रुपये है और वह 50000 पर ही अपनी पेंशन कैलुकलेट करना चाहता है तो वह नहीं कर सकता क्योंकि इसकी इजाजत नहीं है। अभी इस मामले पर सुनवाई चल रही है। अगर सुप्रीम कोर्ट वेतन की लिमिट को खत्म करता है पीएफ का कैलकुलेशन उच्चतम ब्रैकेट पर भी किया जा सकता है। यानी बेसिक वेतन 15000 रुपये से अधिक होने पर पीएफ का पैसा उच्चतम स्तर पर काटा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्मचारियों को कई गुना ज्यादा पेंशन मिलेगी।

ये है पूरा मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें