केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को को कई तरह की सुविधाएं और फायदे देता है। अब सब्सक्राइबर्स कई तरह के काम ऑनलाइन ही कर सकते हैं जिसके कई फायदे सब्सक्राइबर्स को मिलते हैं। इसी तरह ई-नॉमिनेशन (EPFO E-nomination) भी एक प्रक्रिया है जिसे ऑनलाइल कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स को बेनेफिट्स हासिल करने के लिए अपना नॉमिनेशन जल्द डिजिटल तरीके से करना होगा। इस बारे में EPFO ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सभी सब्सक्राइबर्स को ई नॉमिनेशन जल्द फाइल करने के लिए कहा है। ई नॉमिनेशन के जरिये अकाउंट होल्डर्स के परिवार को मिलने वाला पैसा तय हो जाएगा।
