EPFO यानी एंप्लॉयी प्रोविडेंट ऑर्गेनाजेशन ने बीते शनिवार को PF पर मिलने वाला ब्याज तय कर दिया, जो पिछले 40 साल से सबसे कम है। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था। आइए जनते हैं कि 0.40 फीसदी कम ब्याज से आपको कितना नुकसान होने वाला है। यहां जाने पूरा कैलकुलेशन...
