PF के पैसे का कौन होगा हकदार? आप खुद ऑनलाइन कर सकते हैं नॉमिनेशन- EPFO ने बताया तरीका

EPF मेंबर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना नॉमिनी चुन सकते हैं

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 1:41 PM
PF के पैसे का कौन होगा हकदार? आप स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं फाइल- EPFO ने बताया तरीका

EPF मेंबर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना नॉमिनी चुन सकते हैं। आप ये काम ऑलाइन कर सकते हैं। ईपीएफओ ने यह भी सुविधा दी है कि PF खाताधारक जितनी बार चाहे, उतनी बार नॉमिनी का नाम बदल सकते हैं। EPFO ने इस बारे में ट्वीट कर कहा कि सब्सक्राइबर्स को अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरना चाहिए। यह प्रक्रिया आसान है और EPFO ने इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया हुआ है।

 


 

आप ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम

नॉमिनेशन को ऑनलाइन भरने के लिए सब्सक्राइबर्स को EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज को चुनें। इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करें।

इसमें अपने UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अपने फैमिली डिक्लेयरेशन को अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें। इसके बाद ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसमें नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक कर साझा की जाने वाली कुल राशि भरें।

इसके बाद सेव EPF नॉमिनेशन पर क्लिक करें। OTP जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करें। सब्सक्राइबर के आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP को सबमिट करें और आपका ई-नॉमिनेशन रजिस्टर्ड हो जाएगा।

इसमें एक से अधिक नॉमिनी को जोड़ा जा सकता है और इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट जमा कराने की जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।