EPFO: ईपीएफओ अब तक 24.07 करोड़ लोगों के पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर चुका है। EPFO ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया था कि वह अभी तक 24.07 करोड़ लोगों के खातों में पैसा वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी की दर से पीएफ के ब्याज का पैसा दे चुकी है। अब ईपीएफओ ने घर बैठे पीएफ बैलेंस (PF Balance) चेक करने का तरीका बताया है।
